डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, भावुक हुए दिग्गज क्रिकेटर्स

Published : Dec 27, 2024, 12:16 PM IST
indian Cricketers who tribute former prime minister Dr Manmohan Singh demise shared emotional post on social media

सार

Dr. Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की उम्र में गुरुवार दिल्ली के एम्स में हो गया। पूर्व पीएम के निधन पर भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

Cricketers tribute to Dr. Manmohan Singh: भारतीय क्रिकेटर्स ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है। गुरुवार बीती रात देश के पूर्व पीएम का इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके बाद पूरे देश में शोक का माहौल बन गया। मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सभी चाहने वालों ने श्रद्धांजलि अब अर्पित की है और उन्हें याद किया। भारतीय क्रिकेट टीम कई बड़े खिलाड़ियों ने भी शोक जताया।

दरअसल, डॉक्टर मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका लगातार इलाज हो रहा था। गुरुवार की शाम उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और आनंद फानन में उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराया गया। पूर्व पीएम को बचाने के लिए वहां मौजूद डॉक्टर ने पूरी कोशिश की। लेकिन, वो सफल नहीं हो पाए। रात करीब 10:00 बजे देश के मीडिया चैनलों में या खबर तेजी से फैल गई, कि अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं रहे। आई उन क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है।

वीरेंद्र सहवाग

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भावुक पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि "हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उनके प्रति संवेदनाएं, ओम शांति।" उन्होंने पूर्व पीएम की एक तस्वीर भी साझा की है।

 

 

हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है और उनके नाम भावुक पोस्ट लिखा है। हरभजन ने एक शानदार फोटो भी लगाई, जिसमें वह पूर्व पीएम के पास बैठे हुए हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अचानक चले जाने पर मैं बहुत ही दुखी हूं। भारत पर जब भी संकट आती थी, तब उनका शांत व्यवहार उनका व्यवहार वास्तव में अलग दिखता था। उनके द्वारा दिए गए योगदान को सुदेश कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार और निकटतम लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सतनाम वाहेगुरु"

 

 

युवराज सिंह

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तस्वीर शेयर किया है जिसमें वह पूर्व पीएम से बतौर खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर किसी इवेंट की लग रही है। योगी ने तस्वीर के साथ शानदार कैप्शन में लिखा कि "डॉ मनमोहन सिंह हमारे देश के एक दिक्कत नेताओं में से एक थे, जिन्होंने भारत के लिए कई बड़े योगदान दिए। भारत के विकास के पद को आगे ले जाने के लिए उन्होंने काफी सारे प्रयास किए। उनके साहस और बुद्धि को हमेशा लोग याद रखेंगे। उनके फैमिली मेंबर और रिश्तेदारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।"

 

 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: काली पट्टी बांधकर मैदान में अचानक क्यों उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी?

भारत-ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के बीच अबतक के 3 बड़े विवाद, 1 में हो गई थी हाथापाई

 

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL