साउथ अफ्रीका से वापस लौट वाइफ के संग पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आए युजवेंद्र चहल, इस तरह दोनों ने पाया भांगड़ा और गिद्दा

Published : Dec 23, 2023, 02:08 PM IST
Yuzvendra-chahal-dances-with-wife-dhanashree-Verma

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा ने शुक्रवार, 22 दिसंबर को अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाई और इस दौरान दोनों पंजाबी फोक गाने पर डांस करते नजर आए।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 22 दिसंबर 2021 को मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनश्री वर्मा के साथ शादी की थी। हाल ही में शुक्रवार को दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई और इस दौरान दोनों एक दूसरे के रंग में रंग नजर आए। दरअसल, हाल ही में साउथ अफ्रीका से लौटे युजवेंद्र चहल ने अपनी वाइफ धनश्री वर्मा के साथ पंजाबी फोक गाने पर कोलैबोरेशन किया और दोनों भांगड़ा और गिद्दा पाते नजर आए।

युजवेंद्र और धनश्री का भांगड़ा वीडियो

धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और उनके हस्बैंड युजवेंद्र चहल गल बन गई पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां युजवेंद्र भांगड़ा कर रहे हैं, तो धनश्री वर्मा गिद्दा कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों के लुक की बात की जाए तो युजवेंद्र चहल ने व्हाइट ओवर साइज शर्ट के साथ ब्लू डेनिम और ब्लू स्नीकर्स पेयर किए हैं। तो वहीं, धनश्री वर्मा ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट क्रॉप शर्ट और ग्रे पैंट कैरी किया है। यह वीडियो धनश्री वर्मा ने अपनी शादी के 3 साल पूरे होने पर शेयर किया और लिखा- जब भी कोई मौका मिलता है, हम मिस्टर चहल के साथ डांस करते हैं और आज तो बनता है। हैप्पी एनिवर्सरी यूजी...

 

 

युजवेंद्र चहल ने शेयर की प्यारी तस्वीर

धनश्री वर्मा के साथ युजवेंद्र चहल ने भी अपनी एनिवर्सरी पर उनके साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनकी शादी की हर एक मोमेंट से लेकर उनके स्पेशल मोमेंट तक शेयर किए गए हैं।

 

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाए वनडे सीरीज

बता दें कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में हुआ था। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह वापस भारत लौट आए हैं। इससे पहले युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ t20 सीरीज खेली थी और जल्द ही चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

और पढ़ें- IPL से पहले शादी के बंधन में बंधे धोनी के टीम के धुरंधर- SEE PICS

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स