आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर एमएस धोनी का बड़ा बयान, क्या माही कहेंगे चेन्नई सुपर किंग्स को अलविदा- जानें

Published : Oct 27, 2023, 09:14 AM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 09:20 AM IST
Mahendra-Singh-Dhoni-big-statement-on-IPL-retirement

सार

MS Dhoni big statement on IPL retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की सुगबुगाहट के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर बड़ा स्टेटमेंट दिया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ जहां बीसीसीआई आईपीएल 2024 को लेकर मेगा ऑक्शन की तैयारी कर रही है। इस बार दिसंबर के महीने में दुबई में इसका मेगा एक्शन हो सकता है, तो दूसरी ओर गत वर्ष के विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी से जब उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा आइए हम आपको बताते हैं...

IPL रिटायरमेंट को लेकर क्या कह गए धोनी

हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान इंटरव्यूअर ने एमएस धोनी से सवाल पूछना शुरू कर किया कि ''जैसा कि आपने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस पर एमएस धोनी ने उन्हें करेक्ट करते हुए कहा कि सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं। यानी एक बार फिर धोनी ने बड़ा स्टेटमेंट दे दिया कि उन्होंने अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेटर से संन्यास लिया है, आईपीएल में सीएसके के लिए वह अभी भी खेल रहे हैं और आईपीएल 2024 में भी खेलते नजर आएंगे। इस दौरान धोनी ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग उन्हें अच्छे क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि अच्छे इंसान के रूप में जानें। वहीं, एमएस धोनी ने अपने की इंजरी को लेकर भी अपडेट दिया और कहा कि नवंबर 2023 तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

 

 

वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर क्या बोले माही

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। इसे लेकर जब एमएस धोनी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “भावनाओं को समझो यह अच्छी टीम है, टीम का बैलेंस अच्छा है, सब लोग अच्छा खेल रहे हैं, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, समझदार के लिए इशारा काफी है।” बता दें कि टीम इंडिया अगर विश्व कप 2023 की विजेता बनती है तो वह तीन बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन जाएगी। इससे पहले 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में और इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी।

 

 

और पढ़ें- IPL auction 2024: वर्ल्ड कप के बीच शुरू हुई आईपीएल 2024 की तैयारी, भारत में नहीं इस बार इस देश में होगा मेगा ऑक्शन

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच