IPL 2023 CSK vs DC: आखिर किसके साथ पति का मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी, तस्वीरें हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

Published : May 21, 2023, 08:51 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: CSK ने IPL 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में एम एस धोनी और उनकी टीम को सपोर्ट करने उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी पहुंची। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

PREV
17

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का धमाकेदार सीजन चल रहा है और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला हुआ।

27

एमएस धोनी और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साक्षी धोनी भी नजर आईं। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

37

दरअसल, साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने एक फ्रेंड के साथ मैच इंजॉय करती नजर आ रही हैं और अपने फ्रेंड के गाल खींचती दिखीं।

47

साक्षी के लुक की बात की जाए तो उन्होंने ग्रीन और व्हाइट प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस कैरी की है। इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स की कैप और आंखों में सनग्लासेस लगाए वह बहुत स्मार्ट लग रही हैं।

57

इससे पहले हुए मुकाबलों में भी साक्षी धोनी एमएस धोनी और उनकी टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंची थी। उनके साथ उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी भी नजर आई थीं।

67

शनिवार को हुए मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 77 रनों के बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की और प्लेऑफ के लिए जगह बना ली।

77

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई।

और पढ़ें- IPL 2023 LSG vs KKR: कोलकाता को हराकर लखनऊ ने प्लेऑफ में बनाई जगह, जीत के बाद शर्टलेस होकर खिलाड़ियों ने किया धांसू डांस- देखें वीडियो

Recommended Stories