देखें वीडियो: मुंबई की गलियों में डेविड वार्नर ने लगाए करारे शॉट्स, फैंस बोले- 'सिटीजनशिप दे दो भाई को'

Published : Mar 16, 2023, 01:03 PM ISTUpdated : Mar 16, 2023, 02:51 PM IST
david warner

सार

डेविड वार्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे और इसकी तैयारियों में वे जुट गए हैं। उनके चाहने वालों ने वार्नर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेल रहे हैं। 

David Warner. डेविड वार्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे और इसकी तैयारियों में वे जुट गए हैं। उनके चाहने वालों ने वार्नर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेल रहे हैं। बाएं हाथ के इस स्टाइलिश बैटर की बैटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इसे पसंद कर रहे हैं। डेविड वार्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जो तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे डिफेंसिव शॉट्स खेलकर फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं।

कैसा है यह वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि डेविड वार्नर जहां क्रिकेट खेल रहे हैं, वह एक तंग गली है। दोनों तरफ गाड़ियां पार्क हैं और मुश्किल से आने-जाने का रास्ता ही बचा है लेकिन आसपास के बच्चे वहीं स्टंप लगाकर क्रिकेट खेल रहे हैं। डेविड वार्नर पहुंचते हैं और इससे खुश होकर उन्हें बल्ला पकड़ा दिया जाता है। वहीं गटर का मेन होल है जो ढंका हुआ है। वार्नर इशारे से मेन होल की तरफ से अंगुली दिखाते हैं और कहते हैं कि इस पर बाल डालो। गेंदबाज भी एक्साइटेड है और वह गेंद डालता है। वार्नर उस पर डिफेंसिव शाट खेलते हैं। फिर वीडियो बना रहा बंदा कहता है कि अब मैं बाल डालूंगा, वह दूसरे को मोबाइल देकर कहता है कि वीडियो बना और वह वार्नर को गेंद डालता है।

नाइस शॉट का मिला वार्नर को कमेंट

शॉट खेलने के बाद डेविड वार्नर को गेंद डालने वाला बंदा कहता है नाइस शॉट। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे। वहीं दूसरा यूजर बोलता है कि सिटीजनशिप दे दो भाई को। दरअसल आईपीएल में इस बार डेविड दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और उन्हें भारत से बेहद प्यार है। वे अक्सर साउथ इंडियन मूवी और बॉलीवुड मूवी के गानों पर रील्स बनाते हैं, शेयर करते हैं। उनका पुष्पा स्टाइल वाला रील खूब पसंद किया गया था।

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

मैंने सचिन को कुछ भला-बुरा कहा, वह मेरे पास आया और...जब पाकिस्तानी लीजेंड ने तेंदुलकर से स्लेजिंग पर मांगी माफी

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?