Published : May 12, 2023, 12:45 PM ISTUpdated : May 12, 2023, 12:46 PM IST
IPL 2023: आईपीएल हो या कोई भी टी20 लीग हो, 1 ओवर में 5 छक्के मारना बेहद मुश्किल है। जितना 6 छक्के मारना कठिन होता है, उतना ही 5 छक्के। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में 5 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है।
आईपीएल के 16वें सीजन का वह मैच कोई नहीं भूल सकता, जब कोलकाता को जीत के लिए 6 गेंद पर 28 रन की जरूरत थी और रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी। रिंकू को गेंदबाजी करने वाले यश दयाल का वह पहला मैच था और उसके बाद वे सीन से ही गायब हो गए हैं। रिंकू सिंह अब आईपीएल के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं।
25
आईपीएल 2023: राहुल तेवतिया ने पंजाब के खिलाफ मारे 5 छक्के
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया था। यह घटना आईपीएल 2020 की है। उस मैच में तेवतिया बॉल को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे लेकिन मैच के 18वें ओवर में उन्होंने 5 छक्के जड़कर गदर मचा दिया।
35
आईपीएल 2023: दो साल पहले रविंद्र जडेजा के छक्के
साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का जलवा देखने को मिला था। तब उन्होंने बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज हर्षल पटेल की गेंद पर 5 बड़े छक्के जड़े थे। वह पारी का 19वां ओवर था और चेन्नई ने 191 रन बना दिए थे।
45
आईपीएल 2023: सिक्सर किंग बने क्रिस गेल
जब भी आईपीएल में बैटिंग की चर्चा होगी तो कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की चर्चा जरूर होगी। सबसे ज्यादा शतक, रन, हाफ सेंचुरी, सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम है। साल 2012 में पुणे वारियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने शानदार 5 चौके जड़े और आईपीएल में तहलका मचा दिया।
55
आईपीएल 2023: युवी ने दिखाया था सबको रास्ता
टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन 2007 में खेला गया जिसमें टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उस दौरान युवराज सिंह ने पहली बार टी20 में लगातार 6 छक्के जड़कर 20 ओवर के मैच का रोमांच बढ़ाया था। वैसे वनडे क्रिकेट में सबसे पहले 5 छक्के मारने का काम हर्षल गिब्स ने किया था।