IPL 2023 में बेटी संग नजर आए कैप्टन कूल, एमएस धोनी की बैटिंग देख वाइफ साक्षी ने दिया ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2023 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सीएसके ने जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद पक्की कर दी है। इस मैच में धोनी को सपोर्ट करने के लिए उनकी वाइफ और बेटी भी स्टैंड्स में नजर आईं।

Deepali Virk | Published : May 11, 2023 2:34 AM IST / Updated: May 11 2023, 08:07 AM IST

17

इंडियन प्रीमियर लीग में हर दिन धमाकेदार मैच के साथ ही ग्लैमर का भी खूब तड़का लग रहा है। इस बीच बुधवार को हुए मैच में कैप्टन कूल एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी भी उन्हें चीयर करने पहुंची।

27

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले से पहले धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के साथ भी कुछ टाइम प्रैक्टिस के दौरान स्पेंड करते नजर आए।

37

शुरुआती मुकाबलों में तो साक्षी धोनी स्टेडियम में नहीं पहुंची थी, लेकिन अब जैसे-जैसे चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ की तरफ बढ़ रही है धोनी की वाइफ और बेटी उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आ रही हैं।

47

इस दौरान साक्षी धोनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। जिसमें स्टैंड्स में बैठी कभी वह मुस्कुराती नजर आती है, तो कभी उनके चेहरे के हाव-भाव ही बदल जाते हैं।

57

बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले की बात करें तो इसमें जैसे ही धोनी ने अपने बल्ले से छक्का लगाया, तो साक्षी खुशी से झूम उठीं। बता दें कि इस मैच में धोनी ने 9 बॉल पर 1 चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए थे।

67

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए, जो चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच के लिए काफी नहीं था लेकिन वह कहते हैं ना धोनी है तो फिर जीत होनी है।

77

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई और धोनी की टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया। प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो 12 में से 7 मैच जीतकर 15 अंक हासिल करके धोनी की टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पहले नंबर पर है।

और पढ़ें- IPL 2023: दिल्ली को हराकर क्वालीफिकेशन के करीब पहुंची CSK, जानें धोनी की चाल में कैसे फंसी दिल्ली कैपिटल्स

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos