आईपीएल 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 28 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफिकेशन के और करीब पहुंच गई क्योंकि उनके अब 13 प्वाइंट हो चुके हैं।

CSK Beat DC IPL 2023. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 28 रनों से हरा दिया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 167 रनों के टार्गेट को दिल्ली के लिए मुश्किल बना दिया। चेन्नई के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए और दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर पाया। दिल्ली केपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी। चेन्नई ने यह मैच 28 रनों से जीत लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

IPL 2023: कैसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग

आईपीएल 2023 में 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई को बैटिंग के लिए बुलाया। रितुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद पर 24 रन बनाए और डेवान कॉनवे सिर्फ 10 रन ही बना सके। अजिंक्य रहाणे ने रन अ बॉल 21 रन बनाए और मोईन अली 7 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दूबे ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और 25 रनों की पारी खेली। अंबाती रायडू 23, रविंद्र जडेजा 21 और महेंद्र सिंह धोनी ने ते 20 रन बनाकर चेन्नई को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए।

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 140 रन बना सकी

दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 168 रनों की जरूरत थी लेकिन डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले वापल लौट गए। फिल साल्ट ने 17 रन और मिशेल मार्श ने 5 रनों की पारी खेली। इसके बाद मनीष पांडे ने 23 गेंद पर 19 रन बनाए। राइली रूसो ने 35 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली के खेमे में मायूसी फैल गई। इसके बाद रिपल पटेल 10 रन और अक्षर पटेल 21 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को जीत के लिए अंति 3 गेंदों में 32 रनों की जरूरत थी। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए और मुकाबला 28 रनों से गंवा दिया।

यह भी पढ़ें

रिकवरी की राह पर है भारतीय टीम का 'शेर' KL Rahul, सर्जरी के बाद दिया हेल्थ अपडेट