IPL 2024: जानें कौन से टीम ने किस खिलाड़ी पर खेला दांव, किस प्लेयर को नहीं मिले खरीदार

Published : Dec 19, 2023, 05:14 PM IST
ipl 2024

सार

आईपीएल 2024 IPL (2024) के ऑक्शन में इस बार इतिहास रचते हुए सबसे महंगी बोली लगाई गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। जानें किस टीम ने किसी खरीदा और किस प्लेयर को नहीं मिले खरीदार। 

खेल डेस्क। आईपीएल 2024 (IPL-2024) के इस सीजन में इतिहास रच दिया गया है। मिचेल स्टार्क के लिए आईपीएल की हिस्ट्री में सर्वाधिक बोली 24.75 करोड़ रुपये लगी। ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाद मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल रहे जिनपर किसी ने भी बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रह गए।

आईपीएल में इस बार किस टीम ने कैप्ड सेशन में की खिलाड़ी खरीदे हैं। सभी दस टीमों ने इसमें बोलिया लागई हैं। देखें किस टीम ने कितने खिलाड़ी खरीदे...

सबसे ज्यादा खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे
सनराइजर्स हैदराबाद ने कैप्ड सेशन में सबसे ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में खरीदे हैं। हैदराबाद ने चार खिलाड़ियों को इस बार ज्यादा पैसे देकर अपनी टीम में शामिल किया है। हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है जो कि IPL-2024 के सेकेंड हाईस्ट बोली है। इसके साथ ही ट्रेविस हेड, वनिंदु हरसंगा और जयदेव उनादकट पर दांव खेला है।

पढ़ें IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी, टॉप-5 में नहीं एक भी इंडियन

कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार इतिहास बनाते हुए सर्वाधिक बोली लगाई है। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क आईपीएल की हिस्ट्री में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर और रचिन रविंद्र को इस बार टीम में शामिल किया है।

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में कैप्ड सेशन में दो खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें हैरी ब्रुक और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सिर्फ एक खिलाड़ी शिवम मावी खरीदा है।

गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने दो खिलाड़ी उमेश यादव और अजमततुल्लाह ओमराजी को खरीदा है।

पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने एक खिलाड़ी हर्षल पटेल को खरीदा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी सिर्फ एक खिलाड़ी अलजारी जोसेफ को खरीदा है।

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने एक खिलाड़ी रोवमन पॉवेल को खरीदा है। यह ऑक्शन की पहली नीलामी है।

ये खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, साउथ अफ्रीका के रिली रॉसॉ, भारत के मनीष पांडे, भारत के करुण नायर, इंग्लैंड के फिल्प साल्ट, आस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिश, श्रीलंका के कुशल मेंडिस, न्यूजीलैंड के लॉकी फरगुसन, इंग्लैंड के जोश हैजलवुड, पाकिस्तान के मोहम्मद वकार,वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी, साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी, अफगानिस्तान के मुजीब रहमान औऱ इंग्लैंड के आदिल राशिद पर किसी ने दांव नहीं लगाया। इन्हें बेस प्राइस पर भी किसी ने नहीं लिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच