ऑटो चालक के बेटे ने IPL डेब्यू में मचाया गदर, चेन्नई के खिलाफ झटके 3 बड़े विकेट, मुंबई ने खोजा नायाब हीरा

Published : Mar 23, 2025, 11:19 PM IST
Vignesh Puthur

सार

CSK vs MI IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला आईपीएल डेब्यू कर रहे 23 वर्षीय विग्नेश पुथुर ने चेन्नई के खिलाफ 3 विकेट लिया। उन्होंने अपने स्पिन गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। उनके पिता पेशे से एक ऑटो चालक हैं। 

Vignesh Puthur IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में एक नायब हीरा निकलकर सामने आया है। MI ने इस बार विग्नेश पुथुर नाम के लाजवाब खिलाड़ी की खोज की है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के पहले मुकाबले में ही अपनी छाप छोड़ दी है। अपना पहला डेब्यू करते हुए उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बतौर सब्सिट्यूट खिलाड़ी के रूप में मैदान पर आए विग्नेश ने अपने स्पिन के जाल में ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुडा को जाल में फंसाया। एक समय आसानी से लक्ष्य का पीछा कर रही CSK की टीम को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।24 वर्षीय खिलाड़ी का जीवनी काफी संघर्षपूर्ण रहा है।

स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर के पिता पेशे से हैं ऑटो चालक

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में मल्लपुरम के रहने वाले विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस ने केवल 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया। स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज का जन्म 2 मार्च 2001 को हुआ था। केरला से आने वाले इस खिलाड़ी का रोल इस आईपीएल में बतौर ऑलराउंडर रहने वाला है। विग्नेश एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता एक ऑटो चालक हैं, जो उनके संघर्ष भरी जीवन को दर्शाता है। विग्नेश के जज्बे और खेल के प्रति जो जुनून ने उन्हें इस बड़े मुकाम तक पहुंचाया है।

11 साल की उम्र में विग्नेश पुथुर ने खेलना शुरू किया क्रिकेट

विग्नेश पुथुर ने केरल क्रिकेट लीग (KCL) में लाजवाब खेल दिखाया था। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में चुन लिया। अभी तक उन्होंने केरल स्टेट सीनियर टीम में कदम नहीं रखा है। हालांकि, विग्नेश ने अंडर 14 और अंडर 19 में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी पढ़ाई पर एक नजर डालें, तो उन्होंने साहित्य में मास्टर की डिग्री हासिल की है। 11 साल की उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। केरल लीग में वो एलेप्पी रिप्लस की टीम में खेल रहे थे। उनके थोड़े अलग एक्शन के चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights