क्या विराट कोहली के अलीबाग वाले घर में बन रही है 20 करोड़ की क्रिकेट पिच? क्रिकेटर ने खुद बताया सच

Published : Aug 16, 2023, 07:17 AM ISTUpdated : Aug 16, 2023, 07:20 AM IST
Is-Virat-Kohli-to-build-cricket-pitch-worth-rs-20-crore-in-alibaug

सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने अलीबाग वाले प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन प्रोसेस देखने पहुंचे थे। इस बीच खबर आई कि वह अपने अलीबाग वाले प्लॉट पर क्रिकेट पिच भी बनवा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसका सच क्या है...

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपने खेल के अलावा अपने नए घर को लेकर चर्चा में है। जी हां, हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपने अलीबाग वाले प्लॉट पर विजिट किया। जहां पर वह कंस्ट्रक्शन का काम देखने पहुंचे थे। इस बीच खबर आई कि विराट कोहली अपने प्लॉट पर 20 करोड़ खर्च करके क्रिकेट पिच भी बनवा रहे हैं। इस खबर को सुनकर फैंस भी हैरान रह गए और खुद विराट भी। इसके बाद सच खुद कोहली ने बताया।

बचपन से जो अखबार को पढ़ा वह भी निकला झूठा

अलीबाग वाले प्लॉट पर क्रिकेट पिच बनाए जाने की खबर सुनकर विराट कोहली भी हैरान रह गए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह खबर पोस्ट की और लिखा की बचपन से जो अखबार पढ़ा, वह भी फेक न्यूज छापने लगे अब। इसके साथ उन्होंने एक हैरान कर देने वाली इमोजी भी लगाई और इस बात की सफाई दी कि उनके घर में किसी भी प्रकार की कोई क्रिकेट पिच नहीं बन रही है।

फेक न्यूज से है कोहली का नाता

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब विराट कोहली को लेकर कोई फेक न्यूज आई है। इसी महीने की शुरुआत में कहा गया था कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने का 11.45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। हालांकि यह भी एक फेक न्यूज है। इस बारे में खुद विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मैं जीवन में जो कुछ भी मिला उसके लिए आभारी और ऋणी हूं, लेकिन मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में जो खबरें चल रही है वह सच नहीं है।

19 करोड़ से ज्यादा में विराट अनुष्का ने खरीदा प्लॉट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लगभग 8 एकड़ का प्लॉट खरीदा है, जिसकी कुल कीमत 19.24 करोड़ रुपए बताई जा रही है। स्टैंप ड्यूटी में उन्हें 1.25 करोड़ रुपए का पेमेंट भी करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा का यह घर 18 से 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, जो खूबसूरत कोंकण तट के किनारे बने अलीबाग में स्थित है।

जल्द एशिया कप में नजर आएंगे विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे वनडे सीरीज केले के बाद अब एशिया कप 2023 में भारतीय टीम में नजर आएंगे। जिसकी शुरुआत 31 अगस्त से पाकिस्तान में होने वाली है, लेकिन भारतीय टीम के मैच दूसरी लोकेशन पर खेले जाएंगे।

और पढ़ें- अलीबाग में बनना शुरू हुआ विराट अनुष्का का सपनों का महल, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच