IPL 2023: रिंकु सिंह ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर KKR को दिलाई जीत, 5 विकेट से पंजाब किंग्स की हुई हार

Published : May 09, 2023, 12:02 AM IST
Rinku Singh

सार

पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से हरा दिया। आखिरी बॉल पर चौका लगाकर रिंकु सिंह ने अपनी टीम को जीत दिलाई। आंद्रे रसेल ने 42 रन की पारी खेली।

कोलकाता। आईपीएल 2023 के 53वें मैंच में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर 179 रन बनाए थे। 180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी KKR की टीम को आखिरी ओवर में 6 बॉल में छह रन की जरूरत थी।

अंतिम ओवर अर्शदीप सिंह करने आए। पांच बॉल में उन्होंने मात्र चार रन दिए। आखिरी बॉल में जीत के लिए दो रन की जरूरत थी। रिंकु सिंह ने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी। कोलकाता के लिए 19वां ओवर गेमचेंजर था।

19वें ओवर में बने 20 रन

सैम क्यूरन बॉलिंग करने आए। पहले बॉल में रिंकु सिंह ने एक रन लिया। इसके बाद स्ट्राइक पर आंद्रे रसेल आए। दूसरे बॉल पर उन्होंने छक्का लगा दिया। तीसरे बॉल पर भी आंद्रे ने छक्का लगाया। चौथे बॉल पर एक भी रन नहीं बना। पांचवे बॉल पर रसेल ने फिर से छक्का लगा दिया। छठे बॉल में एक रन बने। 19वें ओवर की शुरुआत में कोलकाता का स्कोर 154/4 था। ओवर समाप्त होने पर यह 154/4 पहुंच गया।

शिखर धवन ने बनाए 57 रन

पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 12, शिखर धवन ने 57, भानुका राजपक्षे ने 0, लियाम लिविंगस्टोन ने 15, जितेश शर्मा ने 21,सैम क्यूरन ने 4, ऋषि धवन ने 19, शाहरुख खान ने 21 और हरप्रीत बराड़ ने 17 रन बनाए। राहुल चाहर ने दो और हरप्रीत बराड़ व नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिए।

आंद्रे रसेल ने खेली 42 रन की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से जेसन रॉय ने 38, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 15, नीतीश राणा ने 51, वेंकटेश अय्यर ने 11, आंद्रे रसेल ने 42 और रिंकु सिंह ने 21 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 3, हर्षित राणा ने 2, सुयश शर्मा ने 1 और नितीश राणा ने 1 विकेट लिए।

इस जीत के साथ ही केकेआर प्वाइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब किंग्स 7वें नंबर पर है। दोनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं। केकेआर का नेट रन रेट पंजाब से बेहतर है। दोनों टीमों ने 11 मैच खेले हैं। उन्हें 5 मैच में जीत और 6 मैच में हार मिली है।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच