Women IPL Final: मुंबई इंडियन्स चैंपियन, नैटली सीवर के नाबाद अर्धशतक व हरमनप्रीत की शानदार बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से हार

Published : Mar 26, 2023, 07:57 PM ISTUpdated : Mar 26, 2023, 11:18 PM IST
women ipl

सार

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियन्स ने सात विकेट से जीत लिया है। दिल्ली की राधा यादव व शिखा पांडेय की आतिशी बल्लेबाजी भी काम न आई।

Women IPL Final: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियन्स ने जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर मुंबई आईपीएल चैंपियन बन गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ब्रंट की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत तक पहुंचाया। नैटली सीवर ब्रंट ने शानदार 60 रन बनाएं और अंत तक नॉटआउट रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 131 रनो का लक्ष्य दिया था जिसे तीन विकेट गंवाकर तीन गेंद रहते हासिल कर लिया। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की राधा यादव व शिखा पांडेय ने दसवें विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी की।

हरमनप्रीत और ब्रंट ने टीम को संभाला

दिल्ली कैपिटल्स के दिए लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन शुरूआती झटके बाद मध्यक्रम स्थितियां संभाल लिया।सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज 13 रन बनाकर आउट हो गईं तो यास्तिका भाटिया दूसरे ओवर में ही चार रन बनाकर पैवेलियन लौट गईं। पहले पांच ओवर्स में दो झटके के बाद मुंबई इंडियन्स की बल्लेबाज नैटली सिवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर शानदार साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को 95 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, 17वें ओवर में पहली ही गेंद पर रन चुराने के चक्कर में कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गईं। हरमन ने 39 गेंदों पर 5 चौक्कों की सहायता से 37 रन बनाएं। हरमन की जगह मिली केर बल्लेबाजी करने पहुंची। उन्होंने भी नैटली सीवर ब्रंंट का शानदार तरीके से साथ दिया। दोनो ने मिलकर टीम को जीत दिला दिया। नैटली सीवर ब्रंट ने 55 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाएं। इसमे सात चौक्के शामिल थे। मिली केर 8 गेंदों पर दो चौक्कों की सहायता से 14 रन बनाएं। मुंबई ने तीन गेंद रहते ही तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

वोंग कहर बनकर बरपी और आसानी से दिल्ली को समेटा

मुंबई इंडियन्स की गेंदबाज इस्सी वोंग दिल्ली कैपिटल्स पर कहर बनकर बरपी हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद में ही ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया। ओपनिंग करने कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा उतरीं थी। दिल्ली कैपिटल ने नौ विकेट गंवाकर 20 ओवर्स में 131 रन बनाएं हैं। आखिरी विकेट की साझेदारी में राधा यादव व शिखा पांडेय ने शानदार 52 रन जोड़े। दिल्ली का पहला विकेट शेफाली के रूप में गिरा। शेफाली वर्मा को 11 रनों के निजी स्कोर पर वोंग ने मेलि केर के हाथों कैच करा दिया। शेफाली की जगह आईं एलिस कैप्सी वोंग की दूसरी गेंद पर ही आउट हो गईं। एलिस दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गईं। अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने आईं वोंग को तीसरी सफलता जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में मिली। रोड्रिग्स 8 गेंद खेलकर 9 रन बनाकर पैवेलियन लौट गईं।

मेग लैनिंग के रन आउट होते ही बिगड़ी लय लेकिन शिखा पांडेय-राधा यादव की जोड़ी ने किया कमाल

एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर ओपनिंग करने आई कप्तान मेग लैनिंग ने कमान संभाल रखा था। चौथे विकेट की साझेदारी में कप्तान लैनिंग और मॉरिजेन कैप्प ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन 11वें ओवर में कैप्प भी 18 रन के निजी स्कोर पर मेलि केर की बॉल पर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में शानदार खेल रहीं कप्तान लैनिंग भी रन आउट हो गईं। लैनिंग ने 29 गेंदों में 35 रन बनाएं जिसमें पांच चौक्के शामिल थे। इसके बाद चार विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। लैनिंग के बाद अरुंधती रेड्डी पांच गेंद खेलने के बाद बिना रन बनाएं आउट हो गईं तो जेस जोनासन 11 गेंद खेलने के बाद महज 2 रन बनाकर हेली मैथ्यूज की शिकार बनीं। मिन्नू मनी भी 9 गेंद बर्बाद कर एक रन बनाकर आउट हो गईं तो तानिया भाटिया दो गेंद खेलकर शून्य पर पैवेलियन लौट गईं। आखिरी विकेट की साझेदारी में शिखा पांडेय और राधा यादव ने पारी को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। शिखा पांडेय ने 17 गेंद पर 3 गेंद और 1 सिक्सर की सहायता से नाबाद 27 रन बनाएं तो राधा यादव ने 12 गेंदों में 27 रन बनाएं। राधा यादव ने दो चौक्के और दो सिक्सर मारे। दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट गंवाकर 131 रन बनाएं। 

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

इसके पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फाइनल मुकाबला में मुंबई इंडियंस को फेवरेट माना जा रहा था लेकिन उसके सामने दिल्ली की दमदार टीम थी। दिल्ली ने 8 मैचों में से 6 मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की थी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA, 3rd ODI: विशाखापट्टनम का मैदान भारत के लिए आसान पिच या बड़ा चैलेंज? जानें रिकार्ड
2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर