कौन है परमजीत सिंह जिसने एमएस धोनी के लिए 6 महीने तक रगड़ी अपनी चप्पल, फिर जाकर मिला माही को पहला स्पॉन्सर

Published : Jun 06, 2023, 01:48 PM ISTUpdated : Jun 06, 2023, 01:53 PM IST
Meet MS Dhoni close friend Paramjit Singh

सार

हर खिलाड़ी की सफलता के पीछे किसी ना किसी का हाथ जरूर होता है। ठीक इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के पीछे उनके पक्के दोस्त परमजीत सिंह का हाथ है।

स्पोर्ट्स डेस्क: दोस्त वो नहीं जो सिर्फ खुशी के मौके पर हमारे साथ रहे, बल्कि सच्चा दोस्त वह है जो मुश्किल से मुश्किल वक्त में हमारा साथ दें और कभी हमारा साथ ना छोड़े। कुछ इसी तरह की दोस्ती एमएस धोनी और परमजीत सिंह की है, जिन्होंने हर कदम पर माही का साथ निभाया। यहां तक की धोनी को अपना पहला बैट स्पॉन्सरशिप भी दिलवाया और इसके लिए उन्होंने 6 महीने तक एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

 

 

माही का पक्का यार परमजीत सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सक्सेस स्टोरी हमने बड़े पर्दे पर भी देखी है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने उनके किरदार को बखूबी निभाया। इसमें सरदार की भूमिका निभाने वाला वह शख्स आपको याद होगा जिसने एमएस धोनी को अपना पहला बैट और क्रिकेट किट स्पॉन्सरशिप दिलवाने के लिए खूब मेहनत की थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं परमजीत सिंह की, जो रांची के ही रहने वाले हैं और धोनी के पक्के दोस्त हैं। वह रांची में एक छोटे से स्पोर्ट्स सप्लाई स्टोर प्राइम स्पोर्ट्स के मालिक हैं। अपनी सफलता के पीछे धोनी अपने इस दोस्त को बहुत तवज्जो देते हैं।

 

 

दरअसल, परमजीत सिंह खुद एक क्रिकेटर हुआ करते थे और धोनी उनके जूनियर थे। लेकिन किसी कारणवश वह बड़े क्रिकेटर नहीं बन पाए और रांची में ही एक स्पोर्ट्स सप्लाई की दुकान चलाने लगे। लेकिन परमजीत को एहसास हो गया था, ये लड़का जरूर कुछ करेगा और वह माही के हर सुख-दुख में साथ रहे। धोनी को पहला बैट स्पॉन्सर दिलाने के लिए परमजीत 6 महीने तक जालंधर और रांची के बीच एड़ियां घिसते रहे और धोनी को बैट बनाने वाली कंपनी (BAS) से पहला स्पॉन्सर दिलाया। इतना ही नहीं धोनी के इस दोस्त ने कई बार अपने पैसे देकर उनके क्रिकेट खेलने के सफर को आगे भी बढ़ाया। वाकई धोनी और परमजीत का याराना दिल छू लेने वाला है।

और पढ़ें- WTC फाइनल से पहले शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स भी बोलने लगे सारा भाभी आई है क्या...

PREV

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 खिलाड़ी जिनपर RCB लुटा सकती हैं खूब पैसे
IND vs SA 3rd T20i: भारतीय Playing XI से 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ! गुस्से में गंभीर, खूंखार टीम तैयार