फैन की चाहत पूरी करने के लिए एमएस धोनी ने BMW में दिया ऑटोग्राफ-देखें यह दिलचस्प वीडियो

Published : Nov 11, 2023, 02:18 PM IST
ms dhoni

सार

भारतीय टीम को 2011 का वनडे विश्वकप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर लाइम लाइट से दूर रहते हैं। लेकिन कई बार वे फैंस के साथ मजेदार बातें करते भी नजर आते हैं। 

MS Dhoni Latest Video. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्ल्डकप विनर टीम के कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाले खिलाड़ी हैं। कहा जाता है कि वे अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते हैं। लेकिन कई बार वे फैंस के साथ बातचीत करते नजर आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धोनी ने अपने फैन की चाहत पूरी करने के लिए उसके बीएमडब्ल्यू में बैठकर ऑटोग्राफ दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर आया तूफान

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन की दिल की मुराद पूरी की और उसके बीएमडब्ल्यू में बैठकर ऑटोग्राफ दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ, इंटरनेट पर तूफान आ गया। लोगों ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान अपने फैंस की इच्छा पूरी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह है कि उनके सपोर्टर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महेंद्र सिंह धोनी कितने डाउन टू अर्थ हैं, यह उनका वीडियो देखकर समझा जा सकता है। वे फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। यही वजह है कि धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

 

मार्कर से दिया ऑटोग्राफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन की इच्छा पूरी करने के लिए कैप्टन कूल उसकी लकी कार में बैठते हैं और फिर कार की सीट पर ही ऑटोग्राफ देते हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह को मार्कर पेन दिया जाता है जिससे वे बड़ा सा साइन बनाते हैं। यह देखकर फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वह धोनी को थैंक्स कहता है। इसके बाद धोनी मुस्कुरात हुए कार से बाहर निकल जाते हैं।

यह भी पढ़ें

साल 2011 में यानि 11/11/11 को टाइम 11:11 बजे साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए चाहिए थे 111 रन, जानें यह ऐतिहासिक मोमेंट

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स