फैमिली के साथ दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे एमएस धोनी- वायरल हुई फोटोज

Published : Dec 31, 2023, 08:43 AM ISTUpdated : Dec 31, 2023, 08:47 AM IST
MS-Dhoni-celebrates-new-year-with-wife-Sakshi

सार

MS Dhoni and Sakshi Dhoni new year celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने बीवी और बच्चों के साथ दुबई में नया साल मनाने पहुंचे, जहां से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: नया साल शुरू होने से पहले कई क्रिकेटर्स अपनी फैमिली के साथ बाहर निकल जाते हैं, जहां पर वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के बीच न्यू ईयर ईव सेलिब्रेट करते हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान है महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ दुबई पहुंचे, जहां पर वह न्यू ईयर से पहले ही इंजॉय करते नजर आए। उनकी वाइफ साक्षी धोनी में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

दुबई में पार्टी करते नजर आए एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जहां वह न्यू ईयर की पार्टी एडवांस में कर रही हैं। वीडियो दुबई के सर्फ कैफे का है, जहां पर पहले भी एमएस धोनी अपने फ्रेंड्स के साथ गए थे और अब एक बार फिर वह अपने फ्रेंड्स के साथ वहां पर इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

ब्लैक शर्ट पैंट में कमाल लगे माही

एमएस धोनी के लुक की बात की जाए तो वह ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने बीयर्ड लुक अपनाया है और लंबे बाल रखे हैं। वहीं, साक्षी धोनी के लुक की बात की जाए तो उन्होंने बहुत खूबसूरत सी ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की है, जिसमें पफ स्लीव्स दी हुई है और उसके साथ साक्षी ने अपने बालों को ओपन रखा है। सोशल मीडिया पर माही और उनकी फैमिली की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और 4 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

 

 

जल्द ही आईपीएल में खेलेंगे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट कमबैक की बात की जाए तो इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया और उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान भी नहीं किया। ऐसे में वह इस साल मार्च में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन खेलते नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में पिछले साल ही सीएसके ने अपनी पांचवी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

और पढ़ें- IPL 2024 में मालामाल खिलाड़ी अब खरीदने जा रहा करोड़ों का घर, कौन है ये

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स