Ind vs Eng सेमी फाइनल मैच में दिल जीत लेगा माही भाई का अंदाज- देखें वायरल वीडियो

Published : Mar 06, 2026, 07:58 AM IST
Dhoni reaction Wankhede stadium

सार

MS Dhoni Viral Video: बीती रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल मैच हुआ। इस मैच को देखने के लिए कई दिग्गज लोग पहुंचे, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हैं। 

Dhoni Reaction in Wankhede Stadium: भारतीय टीम का कोई बड़ा मैच हो और उसमें क्रिकेट दिग्गज और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ना पहुंचे ऐसा भला कैसे हो सकता है। 5 मार्च को जब T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ तो इसे देखने के लिए क्या आम क्या खास सभी लोगों की भीड़ वानखेड़े स्टेडियम में जुटी थी। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी भी मैच में भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए आएं। इस दौरान मैच में उनके कई रिएक्शन वायरल हुए, आइए हम दिखाते हैं ऐसे ही दो मजेदार वीडियो...

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या का क्यूट मोमेंट

इंस्टाग्राम पर vinayshaarma नाम से बने पेज पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या एमएस धोनी को हाय करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी भी उनको बड़े प्यार से हाय कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या हाल? दोनों के बीच कुछ कन्वर्सेशन भी इशारों इशारों में हुआ और माही भाई मुस्कुराते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

और पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हरा कर कटाया अहमदाबाद का टिकट

टेंशन वाले मोमेंट में भी साक्षी भाभी ने हंसाया

दूसरी तरफ स्टैंड्स में एमएस धोनी के साथ उनकी वाइफ साक्षी धोनी भी नजर आई। मैच के दौरान जब टेंशन भरा माहौल था। इस दौरान जब जसप्रीत बुमराह ने कैच पकड़ा तो साक्षी धोनी खुशी से झूम उठी, जबकि कैच उनके हाथ से ड्रॉप हो गया था। पीछे खड़े धोनी उन्हें शांत करते हुए नजर आए। ये मोमेंट भी कमरे में कैच हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अक्षर पटेल के शानदार कैच ने पलटा मैच का रुख, बैकफुट पर आई इंग्लैंड

ऐसा रहा भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का हाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 रन और हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना पाई और भारत ने 7 रनों से ये मैच जीत लिया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!