वैलेंटाइन-डे पर धोनी की पत्नी साक्षी ने लूटाया प्यार, 6 तस्वीरों ने धड़काया फैंस का दिल, किए मजेदार कमेंट्स

Published : Feb 14, 2025, 05:56 PM IST
ms dhoni with sakshi singh

सार

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद ही कमाल लग रहे हैं। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स देने में लगे हैं। आईए उसपर एक नजर डालते हैं। 

Sakshi Singh shared pictures on Valentine's Day with Ms Dhoni: एमएस धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका क्रेज आज भी कम नहीं है। हरेक फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। उनके चाहनेवाले देश और दुनिया में भरे पड़े हैं। सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी साक्षी भी लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। खूबसूरती में वह किसी बॉलीवुड की हीरोइन से कम नहीं लगती हैं। साक्षी को हमेशा माही के साथ देखा जाता है। ऐसा ही एक बार फिर से वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कुछ देखने को मिला है। साक्षी ने धोनी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी रही हैं।

माही की पत्नी साक्षी ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की खास तस्वीरें

दरअसल, 14 फरवरी यानि आज वैलेंटाइन डे स्पेशल मोमेंट पर साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों तस्वीरों में बेहद ही लाजवाब लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी किसी फिल्म की हीरो और हीरोइन से कम नहीं लग रही है। माही और साक्षी ने कमाल का आउटफिट भी पहन रखा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस साक्षी के पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करने में लगे हुए हैं।

माता के दर्शन करने पहुंचे MS Dhoni, क्या CSK को मिलेगी एक और IPL ट्रॉफी?

साक्षी सिंह के पोस्ट पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी सिंह के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सभी उनके चाहनेवाले तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए हैं। एक फैन ने तो धोनी को भगवान ही बता दिया। यूजर ने कमेंट बॉक्स लिखा कि "आखिर कार मैंने भगवान जी को देख लिया।" एक ने लिखा "थाला फॉर द रीजन।" इसके अलावा भी कई सारे फैंस दोनों की जोड़ी पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

IPL 2025 में CSK के लिए एक बार फिर दिखेंगे एमएस धोनी

माही आगामी IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी करनी शुरू कर दी है। अपनी कप्तानी में धोनी ने CSK को 5 बार ipl का खिताब दिलाया है। धोनी के लिए यह सीजन आखिरी हो सकता है। ऐसे में वह इस बार ट्रॉफी के साथ इस लीग से विदा लेना चाहेंगे।

Ms Dhoni की कमाई में होने वाली है बढ़ोतरी, इस विदेशी कंपनी में किया इंवेस्ट

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल