सार
Ms Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कमाई में वृद्धि होने वाली है। उन्होंने एक विदेशी कंपनी में इंवेस्ट किया है, जिसके बाद उनका इनकम बढ़ने की संभावना है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।
Ms Dhoni partnership with e-bike company: महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन उनका क्रेज और ब्रांड वैल्यू आज भी किसी से कम नहीं है। उनके पास फैंस फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि वह बाहरी दुनिया में भी तहलका मचा रखे हैं। पहले उन्होंने क्रिकेट खेलकर टीम इंडिया के कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। उसके बाद धोनी कमाई और इनवेस्टमेंट के मामले में बवाल काट रहे हैं। माही ने कुछ ऐसा ही एक बार फिर से करके दिखाया है। धोनी ने अब इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली एक कंपनी में इंवेस्ट किया है। जिसके बाद उनकी कमाई में और भी इजाफा होने वाला है।
एमएस धोनी की कमाई में होने वाली है बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली एक विदेशी कंपनी में इंवेस्ट किया है। अब ये कंपनी यूरोप में दो हजार से ज्यादा ई बाइक सेल करने के लिए तैयार हो गई है। ई मोटरड नाम के इस कंपनी के साथ क्रिकेटर धोनी ने अपना इनवेस्टमेंट किया है। जिसके बाद उनकी कमाई में कई गुना बढ़ोतरी होने की संभावना है। धोनी के लिए यह बहुत बड़ा मौका है जब वह कमाई के मामले में और भी ज्यादा आगे निकलने वाले हैं। पहले ही वो करोड़ों रुपए के मालिक बने हुए हैं।
कमाई के मामले में टॉप क्रिकेटर्स की सूची में धोनी
साल 2020 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने अचानक से यह फैसला लेकर सबको चौंका दिया था। हालांकि, कमाई के मामले में वह फिर भी टॉप भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में आते हैं। कमाई के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और इनवेस्टमेंट भी करते हैं, जहां से उन्हें करोड़ों की आमदनी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास 1 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति उपलब्ध है।
'अगली शादी कब,' नताशा स्टेनकोविक की हॉट तस्वीरें देख फैन ने पूछा बड़ा सवाल
IPL 2025 में बल्ले से बवाल काटते दिखेंगे धोनी
IPL 2025 में धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलती हुए नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार चैंपियन बनाया है। साल 2024 उनके लिए अंतिम सीजन माना जा रहा था, लेकिन फैंस की भारी डिमांड के लिए उन्होंने एक और सीजन खेलने का फैसला किया। आगामी सीजन उनके लिए आखिरी हो सकता है। ऐसे में वह जाते- जाते अपनी टीम को एक और खिताब दिलाना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: 'ठुकरा के मेरा प्यार,' यूजी चहल के पोस्ट पर फैन ने दी खास सलाह, धनश्री को लपेटा