Amazing Catch: यह तो ऑल इन वन कैच है! क्या आपने देखा कभी करिश्माई क्रिकेट खिलाड़ी?

Published : Feb 12, 2023, 07:15 PM IST
mumbai

सार

आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्माई कैच देखा जा सकता है। यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं है लेकिन यह कैच शानदार या यूं कहें कि अविश्वसनीय है। 

All In One Catch. आईपीएल की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्माई कैच देखा जा सकता है। यह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं है लेकिन यह कैच शानदार या यूं कहें कि अविश्वसनीय है। ऐसा कैच अभी तक किसी भी नेशनल या इंटरनेशन क्रिकेट मैच के दौरान नहीं देखा गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है दांतो तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो जाता है।

कैसा यह करिश्माई कैच
मुंबई इंडियंस द्वारा जारी किया गया वीडियो लोकल स्तर के क्रिकेट मैच का दिखाई दे रहा है और दर्शकों के बीच खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेंदबाज बॉल रिलीज करता है जिस पर बल्लेबाज जोरदार शॉट लगाता है। तब बाउंड्री पर खड़े फिल्डर ने हवा में ऊंचाई तक डाइव लगाई और कैच पकड़ने की कोशिश की। इस प्रयास में वह बाउंड्री लाइन को पार कर जाता है लेकिन प्रेजेंस ऑफ माइंड ऐसी है कि वह हवा में ही पैर से बॉल को अंदर की तरफ मारता है और वह बॉल मैदान में खड़ा फिल्डर लपक लेता है। यह गजब का कैच देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है।

 

 

सचिन ने भी शेयर किया वीडियो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस हैरतअंगेज कैच को देखकर हैरान रह गए हैं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब खिलाड़ी फुटबॉल खेलना भी जानता हो। सचिन ने लिखा कि यह वीडियो किसी लोकल टूर्नामेंट का है और काफी छोटी बाउंड्री है। लाल मिट्टी के मैदान पर क्रिकेट खेला जा रहा है जिस पर फिल्डर ने यह शानदार कैच पकड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर जो भी इसे देख रहा है, वह कह रहा है कि यह फील्डर तो रोनाल्डो बन गया और क्रिकेट में फुलबॉल को मिक्स करके यह करिश्मा कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: भारत ने बदली सलामी जोड़ी, वर्ल्ड कप विनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान की अब खैर नहीं

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: 'मेरा काम सबको खुश करना नहीं..', सूर्यवंशी के सवाल पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर
T20 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 1 साल में ठोक डाले 400 छक्के, जानें किसने जड़े सबसे ज्यादा