
Arjun Tendulkar vs P Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर का नाम सुनकर आपके मन में भी ख्याल आया होगा कि ये भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। लेकिन नहीं आज जिस अर्जुन तेंदुलकर की हम बात कर रहे हैं वो पिट्टा अर्जुन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने हाल ही में आंध्र प्रीमियर लीग में अपनी धुआंधार पारी से सबको हैरान कर दिया। 19 अगस्त को एपीएल 2025 में हुए काकिंदा किंग्स और भीमावरम बुल्स के बीच मुकाबले में काकिंदा किंग्स के प्लेयर पी. अर्जुन तेंदुलकर ने ताबड़तोड़ 31 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी।
पी. अर्जुन तेंदुलकर का रिश्ता सचिन तेंदुलकर से नहीं है, बल्कि वह आंध्र प्रीमियर लीग में काकिंदा किंग्स के सलामी बल्लेबाज हैं। हाल ही में भीमावरम बुल्स के साथ हुए मुकाबले में भीमावरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 214 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी काकिंदा किंग्स के सलामी बल्लेबाज पी. अर्जुन तेंदुलकर ने 12 गेंद में 31 रन बनाए। इस दौरान 50% गेंद को उन्होंने बाउंड्री के पार पहुंचाई और 3 चौके और 3 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 258 से ज्यादा रहा। हालांकि, पी. अर्जुन की ताबड़तोड़ पारी के बावजूद भी काकिंदा किंग्स की टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 27 रनों से मैच को गंवाना पड़ा।
और पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर कमाई के मामले में नहीं है अपनी बहन सारा से कम
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। आंध्र प्रीमियर लीग में भी मुंबई इंडियंस के ही एक प्लेयर सत्यनारायण राजू ने 31 रन पर गेंदबाजी कर रहे पी. अर्जुन तेंदुलकर को आउट किया और काकिंदा किंग्स की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। बता दें कि सत्यनारायण राजू आईपीएल के दो मैच में एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
ये भी पढें- सचिन तेंदुलकर के बच्चे कितने पढ़े-लिखे, क्या करते हैं सारा और अर्जुन
बता दें कि पी. अर्जुन तेंदुलकर को सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर समझा जा रहा है, जबकि दोनों अलग है। अर्जुन तेंदुलकर जहां एक ऑलराउंडर है और गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ सगाई की। तो वहीं, पी. अर्जुन तेंदुलकर आंध्र की टीम का हिस्सा है।