बिना कोई मैच जीते पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर खत्म, बारिश ने मिट्टी में मिलाए ट्रॉफी के अरमान

Published : Oct 24, 2025, 10:28 PM IST
PAK W vs SL W

सार

PAK W vs SL W: महिला वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 25वां मैच बारिश में धूल गया। कोलंबो में लगातार बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। पाकिस्तान के लिए बारिश आफत बन गई। 

PAK vs SL, Women's ODI World Cup 2025: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 का 25वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते रद्द हो गया। दिन में लगातार बारिश होने के कारण काफी देर बाद टॉस संभव हो पाया, जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने बुलाया। उसके बाद सिर्फ 4.2 ओवर का खेल हुआ, फिर बारिश आई और मैच धूल गया। इसी के साथ दोनों टीमों का इस टूर्नामेंट में सफर भी खत्म हो गया। पाक एक भी मैच नहीं जीत सकी, जबकि श्रीलंकाई टीम को 1 में जीत मिली थी।

पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का रहा बुरा हाल

महिला विश्व कप 2025 पाकिस्तान के लिए पूरी तरह से बेकार गया। एक भी मुकाबला टीम अपने नाम नहीं कर पाई। कुल 7 मैचों में 3 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में भी पाकिस्तान की टीम फिलहाल 3 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। सना फातिमा की अगुवाई वाली टीम को बांग्लादेश ने पहले मैच में हराया। उसके बाद भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा।

और पढ़ें- पाकिस्तान महिला टीम पर होगा बड़ा एक्शन! वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर तिलमिलाया PCB

भारत में नहीं खेलने से पाकिस्तान को हुआ नुकसान

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई, उसमें बारिश का बहुत बड़ा हाथ रहा। कुल 3 मैचों में रिजल्ट नहीं मिला। इसके पीछे की बड़ी वजह भारत में आकर नहीं खेलना। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उनकी टीम कोई टूर्नामेंट खेलने भारत नहीं जाएगी। इसी वजह से उनके साथ कुछ मुकाबले कोलंबो में शिफ्ट किए गए। लेकिन, वहां के खराब मौसम ने पूरे टूर्नामेंट का मजा किरकिरा कर दिया। इंडिया से बचकर कोलंबो में खेलने वाली पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।

श्रीलंका की टीम भी नहीं कर पाई ज्यादा कमाल

वहीं, श्रीलंका महिला टीम के लिए भी यह टूर्नामेंट भूलने वाला ही होगा। टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। कुल 7 मैचों में सिर्फ 1 मुकाबला ही श्रीलंकाई टीम ने अपने नाम किए, जबकि 3 में हार और 3 बेनतीजा रहा। अंक तालिका में श्रीलंका की टीम 4 अंकों के साथ फिलहाल पांचवे नंबर पर है। टीम के लिए बारिश भी एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गई। पाकिस्तान की तरह इनके अरमानों पर भी बारिश ने पानी फेर दिया। इस टीम को भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने हराया। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ मैच रद्द हो गया। वहीं, एक मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीते।

और पढ़ें- AUS vs ENG, Women's World Cup 2025: कल का मैच कौन जीता?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?