पाकिस्तान क्रिकेट में किसने मचाई हलचल? उसामा मीर के एक पोस्ट ने खोल दी पोल

Published : Sep 03, 2026, 11:13 AM IST
Usama Mir PCB Controversy

सार

Pakistan Cricket Crisis: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर विवादों में है। स्पिनर उसामा मीर के क्रिप्टिक पोस्ट "किसी ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया" ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वहीं, पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी PCB के फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

Usama Mir Viral Post: पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है। इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्यों को वापस बुला लिया। इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और फैंस में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच पाकिस्तान के एक क्रिकेटर का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि "किसी ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया।" इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवादों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं वह क्रिकेटर जिन्होंने अपने पोस्ट से पाकिस्तान क्रिकेट के माहौल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

उसामा मीर का वायरल पोस्ट

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ उसामा मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कमाल है कि किसी ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।" उनके इस पोस्ट को पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद और हालिया घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, उसामा मीर ने एक मशहूर कहावत भी लिखी- "अब पछताए क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।" यानी, नुकसान हो जाने के बाद पछताने का कोई फायदा नहीं होता।

आखिर किस पर साधा निशाना?

हालांकि, उसामा मीर ने अपनी पोस्ट में किसी खिलाड़ी, अधिकारी या PCB के किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा आखिर किसकी ओर था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना मान रहे हैं, तो कुछ इसे टीम मैनेजमेंट से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढे़ं- इमाम उल हक की चोट पर क्यों हो रहा शक? PCB की जांच में खुल सकता है बड़ा राज

कौन हैं उसामा मीर?

बता दें कि उसामा मीर पाकिस्तान के लिए 12 वनडे और 5 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। हालांकि, वह लंबे समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जनवरी 2024 में खेला था।

मोहम्मद यूसुफ ने भी उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी PCB के हालिया फैसले पर सवाल उठाए हैं। यूसुफ का कहना है कि इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का फैसला सिर्फ प्रदर्शन से जुड़ा मामला नहीं लगता। उनके मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से अंदरूनी मतभेद, अस्थिरता और प्रशासनिक अव्यवस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम भी पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से चले आ रहे विवादों और आपसी मतभेदों का ही हिस्सा नजर आता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट में सब कुछ सामान्य है, या फिर उसामा मीर का यह क्रिप्टिक पोस्ट किसी बड़े विवाद की ओर इशारा कर रहा है? इसका जवाब आने वाले दिनों में PCB के अगले कदम से मिल सकता है।

PCB को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. उसामा मीर ने अपने वायरल पोस्ट में क्या लिखा?

उन्होंने लिखा, "कमाल है कि किसी ने पूरा सिस्टम बर्बाद कर दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।"

2. क्या उसामा मीर ने किसी व्यक्ति या PCB अधिकारी का नाम लिया?

नहीं, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी भी खिलाड़ी, अधिकारी या PCB सदस्य का नाम नहीं लिया।

3. मोहम्मद यूसुफ ने PCB के फैसले पर क्या कहा?

उनका कहना है कि इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का फैसला केवल प्रदर्शन का मामला नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय से चल रही अंदरूनी समस्याओं का संकेत है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

5 रन, 7 विकेट और हैट्रिक! चमारी अट्टापट्टू के तूफान में उड़ी इंडोनेशिया की टीम
बिकिनी में अनाया बांगड़ का थाईलैंड वेकेशन लुक वायरल, बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर है