5 रन, 7 विकेट और हैट्रिक! चमारी अट्टापट्टू के तूफान में उड़ी इंडोनेशिया की टीम

Published : Sep 03, 2026, 10:44 AM IST
Chamari Athapaththu

सार

Women's Asia Cup 2026: श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने ऐतिहासिक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए और हैट्रिक भी पूरी की। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

Chamari Athapaththu: इस समय वूमेंस एशिया कप 2026 के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट के एक मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। इंडोनेशिया के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही कि उनके इस शानदार स्पेल में हैट्रिक भी शामिल थी। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की।

इंडोनेशिया बनाम श्रीलंका मैच का हाल

श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 124 रन बनाए। टीम की ओर से निलाक्षिका सिल्वा ने शानदार 50 रन की पारी खेली। उनकी जिम्मेदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा और 125 रनों को लक्ष्य इंडोनेशिया को दिया।

गेंदबाजी में कप्तान का कमाल

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने गेंद हाथ में लेते ही विपक्षी बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया। उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में विकेटों का सिलसिला शुरू कर दिया। अपने आखिरी ओवर में चमारी अट्टापट्टू ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर शानदार हैट्रिक पूरी की। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने इंडोनेशिया की पूरी टीम महज 49 रन पर सिमट गई। चमारी अट्टापट्टू ने अपने स्पेल में केवल 5 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, जो वूमेंस एशिया कप के यादगार प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

और पढे़ं- Women's Asia Cup 2026: थाईलैंड या भारत, कौन जीता मैच? जानें स्कोर और मैच का हाल

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं चमारी अट्टापट्टू

श्रीलंका ने यह मुकाबला 75 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू को उनके ऐतिहासिक गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। अगर वूमेंस एशिया कप 2026 के आगामी मुकाबलों की बात करें, तो 3 सितंबर को भारत का सामना हांगकांग से होगा। इसके बाद 5 सितंबर को क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

चमारी अट्टापट्टू को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. चमारी अट्टापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ कितने विकेट लिए?

उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए और हैट्रिक भी पूरी की।

2. श्रीलंका ने यह मुकाबला कितने रन से जीता?

श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से हराया।

3. Women's Asia Cup 2026 में भारत का अगला मुकाबला कब है?

भारत का अगला मैच 3 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेला जाएगा, जबकि 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बिकिनी में अनाया बांगड़ का थाईलैंड वेकेशन लुक वायरल, बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर है
न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही इन 2 क्रिकेटर्स का टूटा सपना, टेस्ट टीम में जगह की उम्मीदों को लगा झटका