कौन है पृथ्वी शॉ से दबंगई करने वाली सपना गिल, जानें किस वजह से लड़की को जाना पड़ा सलाखों के पीछे

Published : Feb 17, 2023, 10:10 AM IST
Prithvi Shaw selfie attack case influencer Sapna gill arrested

सार

पृथ्वी शॉ सेल्फी केस ने नया मोड़ ले लिया है। जिस सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल ने उनके साथ हाथापाई की थी, अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह लड़की पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन जब उन्होंने मना किया तो लड़की ने उन पर हाथापाई करना शुरू कर दिया। इस मामले में पृथ्वी शॉ के दोस्त ने एफआईआर भी दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए सपना गिल नाम की लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है सपना गिल

बता दें कि पृथ्वी शॉ पर अटैक करने वाली सपना गिल उर्फ सना एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 220000 फॉलोअर्स है। उन्होंने अब तक 1471 पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए है। वह चंडीगढ़ की रहने वाली है, लेकिन मुंबई में काम करती हैं। उन्होंने काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन, मेरा वतन, रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसी फिल्मों में भी किया है।

 

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह घटना मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास हुई। जहां पृथ्वी शॉ अपने बिजनेसमैन दोस्त से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सपना गिल और शोभित ठाकुर नाम के दो लोग पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे, लेकिन पृथ्वी तैयार नहीं थे और उन्होंने मना किया। जिसके बाद होटल के मालिक ने सपना गिल और शोभित ठाकुर को बाहर कर दिया। इस बात से यह दोनों इतना नाराज हो गए कि अपने दोस्तों को बुला लिया और झगड़ा शुरू कर दिया। महिला बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ को पीटने तक आ गई। बचाव में पृथ्वी शॉ ने महिला के हाथ से बैट छीन लिया।

पृथ्वी के दोस्त ने की FIR

इस घटना के बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त ने आरोप लगाया कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए उस लड़की और उसके दोस्त ने ₹50000 की डिमांड भी की थी। लेकिन उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। उन्होंने मुंबई के ओशिवारा थाने में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें सपना गिल और शोभित ठाकुर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज  है और बाकी 6 लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

 

 

सपना के वकील ने लगाए गंभीर आरोप

सपना गिल के वकील काशिफ खान का कहना है कि पृथ्वी शॉ ने सपना गिल पर हमला किया था, पृथ्वी के हाथ में डंडा भी देखा गया था। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया और कहा कि पुलिस मेडिकल टेस्ट करवाने की अनुमति नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें- क्रिश्चियन के बाद हिंदू रीति रिवाज से भी की हार्दिक नताशा ने शादी, लाल जोड़े में लगी गजब खूबसूरत

PREV

Recommended Stories

MS Dhoni Retirement: चेन्नई में धोनी का आखिरी मैच? CSK और SRH के बीच आज आर-पार की लड़ाई
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?