
RJ Mahvash Instagram Post: क्रिकेट फील्ड से दूर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जल्द ही आईपीएल में कमबैक करने वाले हैं। उससे पहले उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश उनके साथ नहीं बल्कि एम एस धोनी के साथ नजर आ रही है और ये तक कह रही है कि धोनी उनके बहुत बड़े फैन हैं। लेकिन ऐसा कैसे हुआ और दोनों का ये वीडियो किस वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आइए देखते हैं...
इंस्टाग्राम पर आरजे महवश ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत एमएस धोनी की जर्सी नंबर 7 से होती है और फिर पूछा जाता है कि धोनी किसके फैन हैं? फिर आरजे महवश लाल रंग की साड़ी पहने वीडियो में नजर आती है और कहती है कि धोनी मेरे फैन है। शायराना अंदाज में महवश ने कहा ना जीजा है, ना साला है, मेरा फैन तो थाला है। इतना ही नहीं इस वीडियो में आरजे महवश और धोनी के अलावा ऑरी, द ग्रेट खली, डॉली चायवाला और रोडीज के एक्स जज रघु भी नजर आ रहे हैं, जो कह रहे हैं कि धोनी उनके फैन है। इसके बाद धोनी इस वीडियो में नजर आते हैं और कहते हैं कि मैं तो तुम्हारा फैन हूं। दरअसल, ये वीडियो एक ऐड शूट का है जिसके लिए ये सभी सेलिब्रिटी एक साथ नजर आए।
और पढ़ें- गलत फैसले जल्दी ले लो: चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश की पोस्ट से मचा बवाल
IPL 2026: MS Dhoni का जवाब- दिसंबर तक लेंगे बड़ा फैसला, घुटने की चोट बनी सबसे बड़ी मुश्किल
आरजे महवश ने अपना ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- यूं ही उठी और धोनी सर के साथ अपना दूसरा ऐड पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और धोनी से आईपीएल खेलने पर सवाल पूछ रहे हैं। वहीं, महवश से भी कई लोगों ने कमेंट्स में पूछा कि यूजी भाई कहां है? बता दें कि आरजे महवश और युजवेंद्र चहल बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, दोनों के अफेयर की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दूसरी तरफ एम एस धोनी की बात की जाए तो वो अगले साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उनकी टीम में हाल ही में संजू सैमसंग की भी एंट्री हुई है।