रोहित शर्मा और विराट कोहली ICC Men's T20 World Cup के बाद टी20 क्रिकेट फार्मेट से लेंगे रिटायरमेंट

Published : Apr 30, 2024, 10:41 PM ISTUpdated : May 01, 2024, 12:19 AM IST
Virat-Kohli-to-Rohit-Sharma-10-cricketers-nickname

सार

वर्ल्ड टीम का ऐलान मंगलवार को किया गया जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है और विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। 

ICC Men's T20 World Cup: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 से रिटायर होने का प्लान कर लिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 फार्मेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। वर्ल्ड टीम का ऐलान मंगलवार को किया गया जिसमें रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है और विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं।

T20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आखिरी टी20 मुकाबला होगा। ऐसे में दोनों खिलाड़ी इस इवेंट में अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार आईसीसी ट्राफी का सूखा भी भारत के लिए खत्म हो सकेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप ए में रखा गया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी है। इसके अलावा इस ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका है। ग्रुप ए के बाद भारत को सुपर 8 राउंड में पहुंचना होगा। इसके बाद सुपर 4 और फिर सेमीफाइनल्स और फाइनल।

सेमीफाइनल मुकाबला जून 26 और 27 को गुयाना और ट्रिनिदाद में होगा। जबकि फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के केसिंगटन ओवल में होगा।

आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए यह है भारतीय टीम…

  1. रोहित शर्मा कप्तान
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्य कुमार यादव
  5. ऋषभ पंत
  6. संजू सैमसन विकेट कीपर
  7. हार्दिक पांड्या विकेट कीपर
  8. शिवम दुबे
  9. रवींद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अर्शदीप सिंह
  14. जसप्रीत बुमराह
  15. मोहम्मद सिराज
  16. रिजर्व में इनको रखा गया...
  17. शुभमन गिल
  18. रिंकू सिंह
  19. खलील अहमद
  20. आवेश खान

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड से, कनाडा और यूएसए से भी भारत का मैच

टी20 पुरुष वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड की टीम के साथ 5 जून को है। न्यूयार्क में ही भारतीय टीम 9 जून को पाकिस्तान के साथ भिडे़गी। भारत का मुकाबला यूएसए और कनाडा की टीमों के साथ भी होना है। यूएसए के साथ भारतीय टीम का मैच 12 जून को तो कनाडा के साथ 15 जून केा मुकाबला होगा। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कई नए देशों की टीमें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देखिए कौन-कौन है वर्ल्ड कप टीम का मेंबर

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच