ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय ओपनर संजू सैमसन ने तहलका मचा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में संजू सैमसन ने सिर्फ 46 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए और टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने पांच शानदार रिकॉर्ड्स बनाए।
26
संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में बेहद कंसिस्टेंट प्रदर्शन किया। खासकर नॉकआउट स्टेज में उन्होंने जिम्मेदारी भरी पारियां खेलीं। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में, उन्होंने लगातार तीन बड़े नॉकआउट मैचों में फिफ्टी जड़कर रिकॉर्ड बनाया। वह T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों में 50+ रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी (2009) और विराट कोहली (2014) के क्लब में भी शामिल हो गए।
36
इस पारी में 8 छक्के लगाकर संजू सैमसन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक T20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के (24 छक्के) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन के 20 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। संजू ने रचिन रवींद्र के 13वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर स्टेडियम में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए विस्फोटक अंदाज में 98 रन जोड़े। खास बात यह है कि उन्होंने यह स्कोर सिर्फ 7.1 ओवर में ही बना दिया। यह T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है। इस जोड़ी ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी जोड़ी कामरान अकमल और शाहज़ैब हसन के 48 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
56
संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीन पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने, विराट कोहली, बाबर आजम और के.एल. राहुल जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई। संजू ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 33 गेंदों में पूरी की। इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है।
66
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पावरप्ले खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना लिए। यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। संजू ने अपनी पारी की शुरुआत में ही मैट हेनरी की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाकर अपना खाता खोला था। संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए और कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।