Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना की शादी अचानक पोस्टपोंड, ये है वजह

Published : Nov 23, 2025, 04:56 PM IST
smriti mandhana wedding

सार

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अचानक से रोक दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति के पिता की तबियत खराब होने के चलते यह फैसला लिया गया है। मैनेजर ने इसकी अधिकारी पुष्टि की है। 

Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अचानक से टाल दी गई है। उनके पिता की अचानक तबीयत खराब होने के चलते शादी को पोस्टपोंड किया गया है। बता दें, कि स्मृति की शादी आज म्युजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होने वाली थी। शादी की सारी रस्में धूमधाम से मनाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा उनकी जोड़ा को खूब प्यार मिल रहा है।

स्मृति मंधाना के मैनेजर ने की पुष्टि

स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहीन मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है, कि उनके पिता की तबियत ठीक नहीं है, जिसके चलते तत्काल प्रभाव के लिए शादी को रोक दिया गया है। मेंहदी और हल्दी की रस्म शनिवार को ही हुई थी। आज दोपहर दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। लेकिन, अचानक उनके पापा की तबियत खराब होने के चलते रोकी गई है।

और पढ़ें- Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना ने संगीत नाइट में डांस से बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

स्मृति के मैनेजर ने मीडिया के सामने कहा है कि,

मॉर्निंग में जब स्मृति के पिता ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तो उनकी तबियत अचानक से खराब होने लगी। हमने कुछ समय इंतजार किया। लेकिन, हालात सामान्य होने के बाद, तो हमने यह सोचा कि रिस्क लेना सही नहीं रहेगा। उन्हें उसके बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी वो अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं। स्मृति अपने पिता से काफी क्लोज हैं। इसी के चलते उन्हें यह निर्णय लिया है, कि जब तक उनके पापा ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी पोस्टपोंड रहेगा।

टीम को हाल ही में बनाया वर्ल्ड चैंपियन

बता दें, कि स्मृति हाल ही में टीम इंडिया को विश्व चैंपियन का खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिया था। 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी ने कमाल किया था। न्यूज़ीलैंड के सामने बड़े मुकाबले में शतक लगाया था। इसके अलावा फाइनल में शेफाली वर्मा के साथ लाजवाब शतकीय साझेदारी की थी। फाइनल जीतने के बाद स्मृति और पलाश को ट्रॉफी के साथ फोटो वीडियो बनाते और एंजॉय करते देखा गया था।

और पढ़ें- स्मृति मंधाना की ननद पलक मुच्छल की कमाई जान उड़ जाएंगे होश, बॉलीवुड की हैं पॉपुलर सिंगर

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल