Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही है। स्मृति ने संगीत नाइट में डांस से सभी को अपना दीवाना बना लिया। 

Smriti-Palash Wedding: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी तैयार यहां काफी धूमधाम से चल रही हैं। आज यानी 23 नवंबर को दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बन जाएंगे। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। शुक्रवार को दोनों की हल्दी रसम रखी गई थी, जिसका वीडियो पोस्ट हुआ है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, बीते शनिवार को हुए संगीत सेरेमनी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। स्मृति और पलाश ने सलमान खान की हिट सॉन्ग 'तेनु लेके मैं जावंगा' पर एक खूबसूरत डांस पेश किया।

स्मृति ने अपने डांस से बिखेरा जलवा

वायरल वीडियो में संगीत नाइट शो में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दिल खोल कर डांस करते हुए नजर आए। डांस की शुरुआत स्मृति की तरफ से हुई, जिन्होंने अपने होने वाले पति के गले में माला डालकर की। उसके बाद दोनों ने सलमान खान के गाने पर जमकर ठुमके लगाए। स्मृति ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनका यह जबरदस्त डांस काफी वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। कपल की शानदार केमिस्ट्री देख वहां पहुंचे सभी मेहमान भी काफी उत्साहित नजर आए। परफेक्ट जोड़ी का साथ गेस्ट ने भी दिया।

View post on Instagram
 

और पढ़ें-शादी से पहले स्मृति मंधाना को मिला खास सरप्राइज, गिफ्ट देख शर्म से हुईं पानी-पानी

भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी किया डांस

स्मृति की शादी में भारतीय महिला टीम की ओर से कई खिलाड़ियों ने शिरकत की। उनके साथ भी स्मृति ने काफी मस्ती की। संगीत नाइट शो के दौरान सिर्फ स्मृति और उनके होने वाले पति ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया। सभी ने डांस करके महफिल में चार चांद लगा दिए। 'तेरा यार हूं मैं' पर सभी खिलाड़ी डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रेयंका पाटिल, जेमिमा रॉड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी और यास्तिक भाटिया साथ दिखीं। फैंस को अब सिर्फ स्मृति की शादी का इंतजार रह गया। इस शादी में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शिरकत करने वाले।

View post on Instagram
 

पलाश ने स्मृति को दिया खास गिफ्ट

शादी से पहले पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में शानदार गिफ्ट दिया। उन्होंने इस बड़े ग्राउंड में सरप्राइज देते हुए प्रपोज किया। इसका वीडियो खुद पलाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। पलाश घुटनों के बल बैठकर स्मृति को अंगूठी पहनाते नजर आए। इसके साथ गुलाब का दस्ता भी भेंट की। स्मृति ने भी बदले में अंगूठी पहनाई।

और पढ़ें- स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के हल्दी की अनसीन फोटो और वीडियो