Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 6 सालों से डेट कर रहे हैं। शादी से पहले पलाश ने स्मृति को एक खास सरप्राइज दिया है। 

Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनने के बाद 23 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली है। स्मृति और पलाश करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही स्मृति ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए एक शानदार वीडियो शेयर किया था। अब पलाश मुच्छल ने ठीक उसी अंदाज में एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्मृति को एक खास जगह पर ले जाकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पलाश मुच्छल ने स्मृति को दिया सरप्राइज

शादी से पहले पलाश मुच्छल ने अपनी होने वाली वाइफ स्मृति मंधाना को एक खास सरप्राइज दिया है। नवी मुंबई के डी पाटील क्रिकेट स्टेडियम में जाकर उन्होंने शादी का प्रपोजल दिया। यह वही जगह है, जहां भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पिछले महीने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। पलाश ने खुद इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है और हर कोई भी पसंद भी कर रहा है।

और पढ़ें- स्मृति मंधाना को पहली बार प्यार कब और कहां हुआ था? शर्म से हो गईं थी लाल

आंखे खुलते ही स्मृति मंधाना को मिला सरप्राइज

पलाश ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड स्मृति मंधाना को प्रपोज करते हैं। वीडियो की शुरुआत पलाश और स्मृति के डी वाई पाटिल स्टेडियम में एंट्री करने से होती है। वहीं, स्मृति की आंखों पर कपड़ा बंधा हुआ होता है और जैसे वह उसे अपने हाथों से हटाती है। उतने में पलाश घुटनों के बल बैठ जाते हैं, फिर क्या... गुलाब का प्यारा सा गुलदस्ता और अंगूठी देकर उन्हें प्रपोज करते हैं। जिसे देखकर स्मृति सरप्राइज हो जाती हैं और हां बोलते हुए अंगूठी पहनती हैं। इसके बाद स्मृति भी पलाश को अंगूठी पहनाती हैं और दोनों साथ में अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हैं।

स्मृति और पलाश फोटो करते हैं शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। वह पिछले कई समय से सोशल मीडिया साथ में फोटोज भी शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में महिला विश्व कप 2025 के दौरान भी पलाश स्मृति के साथ नजर आए थे। दोनों ने जीत का साथ भी साथ मनाया था। ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

और पढ़ें- स्मृति मंधाना के होने वाले पति भी कमाई के मामले में हैं सुपरहिट