Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होने जा रही है। शादी की सभी रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं। दोनों अब 7 फेरे लेंगे। पलाश कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। 

Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला टीम के स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ होने जा रही है। आज यानी 23 नवंबर को दोनों एक-दूसरे के साथ 7 फेरे लेंगे। दोनों के शादी के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं। नाच-गान से लेकर सभी रस्मों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्मृति की होने वाले ननद बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं। पलाश और पलक दोनों ही पेशे से सिंगर हैं। पलक अपने धुआंधार गानों के चलते छाई रहती हैं। एक से बढ़कर एक गाने उन्होंने बॉलीवुड में गाए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्मृति-पलाश की शादी बटोर रहीं सुर्खियां

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी सभी जगह सुर्खियां बटोर रही हैं। एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कभी स्मृति और पलाश दोनों डांस करते हुए नजर आते हैं, तो कभी हल्दी रसम में फूल एंजॉय करते हैं। शनिवार को संगीत नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें स्मृति में ठुमके लगाकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं, भारतीय महिला टीम की और भी कई हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। इतना ही नहीं, पलाश की बहन पलक मुच्छल ने भी अपने भाई के लिए गाने पर डांस करके सभी को अपना दीवाना बना लिया।

और पढ़ें- स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के हल्दी की अनसीन फोटो और वीडियो

स्मृति मंधाना की नेटवर्थ कितनी है?

भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलने वाली स्मृति मंधाना कमाई के मामले में काफी आगे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 30 से 35 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया इंटरनेशनल क्रिकेट, लीग मैच, WPL, BBL और घरेलू क्रिकेट हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करते हैं। वो कई ब्रांड्स की अंबेडसर भी हैं।

पलक मुच्छल की कमाई कितनी है?

वहीं, स्मृति की होने वाली ननद पलक मुच्छल की कमाई की बात करें, तो उनके बारे में खास अपडेट नहीं है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा सोर्स लाइव स्टेज शो है। रिपोर्ट्स की मानें तो, 2-5 मिलियन डॉलर उनकी नेटवर्थ है। इसके अलावा पलक के पति मिथुन भी 5 मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मिथुन अपने गानों में अच्छी कमाई करते हैं। पलक और मिथुन एक साल पहले ही शादी किए हैं। दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉवरफुल कपल कहे जाते हैं।

और पढ़ें- Smriti-Palash Wedding: स्मृति मंधाना ने संगीत नाइट में डांस से बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने