T20 World Cup 2024: इंग्लैंड VS इंडिया सेमीफाइनल में बारिश का खतरा, जानें मैच नहीं हुआ तो क्या होगा

Published : Jun 27, 2024, 02:27 PM ISTUpdated : Jun 27, 2024, 02:29 PM IST
Farid Khan

सार

टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते मैच नहीं हुआ तब भी भारत फाइनल में जाएगा।

खेल डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड (India vs England) से गुरुवार को होने वाला है। मैच गुयाना में खेला जाएगा। गुयाना में मैच के दौरान बारिश की संभावना है। इससे खेल में खलल पड़ने की आशंका है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। जो टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी। गुरुवार को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। अफगानिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जगह बना ली है।

गुयाना में होने वाले दूसरे मैच में बारिश होने की काफी उम्मीद है। यहां एक दिन पहले भी बारिश हुई थी। खेल स्थानीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मैच के समय में ही बारिश की काफी संभावना है।

भारत बनाम इंग्लैंड, गुयाना का मौसम रिपोर्ट

Accuweather के अनुसार गुयाना में 27 जून को सुबह-सुबह बारिश होने की उम्मीद है। स्थानीय समय अनुसार सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) के बाद बारिश तेज होने की संभावना है। स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे) बारिश की संभावना सबसे ज्यादा होगी। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश में कमी आने की उम्मीद है।

सुबह से दोपहर तक कब है बारिश की कितनी संभावना

सुबह 9:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे)- बारिश की संभावना 40%

सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)- बारिश की संभावना 66%

सुबह 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे)- बारिश की संभावना 75%

दोपहर 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 9:30 बजे)- बारिश की संभावना 49%

दोपहर 1:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे)- बारिश की संभावना 34%

दोपहर 2:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे) - बारिश की संभावना 34%

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024, Semi finals, IND vs ENG: इंग्लैंड से साल 2022 की हार का बदला लेने उतरेगा भारत, अब तक ऐसे रहे रिकॉर्ड

बारिश के कारण भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

ICC ने सेमीफाइनल मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। मैच पूरा करने के लिए चार घंटे का अतिरिक्त समय जरूर रखा गया है। कम से कम 10 ओवर दोनों पक्ष खेलेंगे तभी मैच का नतीजा आएगा। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड बाहर हो जाएगा। इसकी वजह ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का प्रदर्शन है।

यह भी पढ़ें- AFG vs RSA टी20 वर्ल्ड कप 2024 सेमीफाइनल में बनें ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स, पहली बार बना इतना कम स्कोर

PREV

Recommended Stories

भारत के लिए अब कब खेलेंगे RO-KO? जानें विराट कोहली और रोहित शर्मा का अपकमिंग वनडे शेड्यूल
'ऑस्ट्रेलिया कमजोरों के लिए नहीं...', हार के बाद बेन स्टोक्स बौखलाए, क्रिकेट जगत में आया भूचाल