T20 World Cup 2024: सूर्य कुमार यादव का डांस नहीं देखा तो क्या देखा, Video Viral

Published : Jul 04, 2024, 11:18 AM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 11:24 AM IST
Suryakumar Yadav Dance

सार

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने दिल्ली आने पर आईटीसी मौर्य होटल के बाहर जबरदस्त डांस किया। उनका डांस देख लोग झूम उठे। 

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली लौट आई है। टीम इंडिया एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्य होटल पहुंची। होटल में खिलाड़ियों के स्वागत की खास तैयारी थी। ढोल-नगाड़े के साथ डांस का इंतजाम था।

भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस किया। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने थोड़ी देर तक जबरदस्त डांस किया। उनका डांस देकर लोग झूम उठे। सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार यादव के डांस का वीडियो शेयर किया गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

 

 

दिल्ली में किया गया खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

भारतीय टीम बुधवार दोपहर को बारबाडोस से रवाना हुई और गुरुवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। टीम का भारत पहुंचने के बाद हवाई अड्डे और फिर होटल में हीरो की तरह स्वागत किया गया। देश लौटने में हुई देर और थकान के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर भरपूर उत्साह दिखा। लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज ने भी होटल के बाहर डांस किया। होटल पहुंचने पर टीम का स्टाफ ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिल से टीम इंडिया का स्वागत: रोहित-हार्दिक का जोरदार डांस, देखें धांसू VIDEO

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: JioHotstar पर नहीं चल रहा मैच? जियो यूजर्स 2 मिनट में ऐसे चालू करें