बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को चाहिए 43 रन, जानें टॉप 10 में हैं कौन से खिलाड़ी

टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर 8 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मैच होने वाला है। इस दौरान विराट कोहली पर नजर रहेगी।

 

Vivek Kumar | Published : Jun 24, 2024 6:58 AM IST / Updated: Jun 24 2024, 12:39 PM IST

खेल डेस्क। टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर 8 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मैच होने वाला है। इस दौरान विराट कोहली पर नजर रहेगी। विराट कोहली (Virat Kohli) अगर 42 से अधिक रन बना लेते हैं तो वह पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) 20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी

Latest Videos

1- बाबर आजम:  बाबर आजम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक 4145 रन बनाए हैं। उन्होंने 123 मैच खेलकर 129.08 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

2- विराट कोहली:  विराट कोहली 122 मैच में 4103 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.54 है।

3- रोहित शर्मा: T20I में सबसे अधिक रन बनाने में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 156 मैच खेलकर 4073 रन बनाए हैं।

4- पॉल स्टर्लिंग: आयरलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग चौथे स्थान पर हैं। 145 मैच खेलकर उन्होंने 3601 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 115 है।

5- मार्टिन गुप्टिल: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 122 मैच में 3531 रन बनाए हैं। 105 उनका अधिकतम स्कोर है।

6- मोहम्मद रिजवान: पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान छठे स्थान पर हैं। रिजवान ने 102 मैच में 126.45 के स्ट्राइक रेट से 3313 रन बनाए हैं।

7- डेविड वार्नर: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 109 मैच खेलकर 3271 रन बनाए हैं। 100 उनका अधिकतम स्कोर है। वार्नर ने ये रन 142.58 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

8- जोस बटलर:  इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने 123 मैच में 3241 रन बनाए हैं। 146.25 की स्ट्राइक रेट वाले बटलर का अधिकतम स्कोर 101 है।

9- आरोन फिंच: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच 9वें नंबर पर हैं। उन्होंने 103 मैच में 3120 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.53 रहा है।

10- ग्लेन मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 10वीं नंबर पर हैं। उन्होंने 112 मैच खेलकर 2580 रन बनाए हैं। 154.67 उनका स्ट्राइक रेट है। उनका अधिकतम स्कोर 145 है।

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024, Ind vs Aus: भारत का होगा कंगारुओं से मुकाबला, बारिश हुई तो कौन पहुंचेगा सेमीफाइनल्स-जानें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'