
नई दिल्ली: नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के साथ ही इस बार टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज में खेलने वाली 8 टीमों का नाम पक्का हो गया है। 20 टीमों में से 12 टीमें ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गईं और सभी 4 ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली 8 टीमों ने सुपर-8 में जगह बनाई है। इन 8 टीमों को 4-4 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप में हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी, यानी हर टीम 3 मैच खेलेगी। ग्रुप में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 21 फरवरी से सुपर-8 के मैच शुरू होंगे।
तारीख मैच समय जगह
21 फरवरी न्यूजीलैंड-पाकिस्तान शाम 7 बजे कोलंबो
22 फरवरी इंग्लैंड-श्रीलंका दोपहर 3 बजे पल्लेकेले
22 फरवरी भारत-द.अफ्रीका शाम 7 बजे अहमदाबाद
23 फरवरी जिम्बाब्वे-विंडीज शाम 7 बजे मुंबई
24 फरवरी इंग्लैंड-पाकिस्तान शाम 7 बजे पल्लेकेले
25 फरवरी न्यूजीलैंड-श्रीलंका शाम 7 बजे कोलंबो
26 फरवरी विंडीज-द.अफ्रीका दोपहर 3 बजे अहमदाबाद
26 फरवरी भारत-जिम्बाब्वे शाम 7 बजे चेन्नई
27 फरवरी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड शाम 7 बजे कोलंबो
28 फरवरी पाकिस्तान-श्रीलंका शाम 7 बजे पल्लेकेले
1 मार्च जिम्बाब्वे-द.अफ्रीका दोपहर 3 बजे नई दिल्ली
1 मार्च भारत-विंडीज शाम 7 बजे कोलकाता
4 मार्च पहला सेमीफाइनल शाम 7 बजे कोलकाता/कोलंबो
5 मार्च दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे मुंबई
8 मार्च फाइनल शाम 7 बजे अहमदाबाद/कोलंबो
कोलंबो: पूर्व चैंपियन पाकिस्तान की टीम ने 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही यूएसए टीम का पहली बार सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया और वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। 'ए' ग्रुप में भारत टॉप पर रहकर सुपर-8 में पहुंचा, जबकि पाकिस्तान 4 मैचों में तीसरी जीत के साथ दूसरे नंबर पर रहा। 4 में से 2 मैच जीतने वाली यूएसए की टीम बाहर हो गई।
बुधवार के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 199 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट में लगा तीसरा शतक है। वहीं, कप्तान सलमान आगा ने 38 और शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया 17.3 ओवर में सिर्फ 97 रन पर ऑलआउट हो गई और 102 रनों से हार गई। टीम का कोई भी खिलाड़ी 25 से ज्यादा रन नहीं बना सका। उस्मान तारिक ने 4 और शादाब खान ने 3 विकेट लिए।
पिछली बार की रनर-अप दक्षिण अफ्रीका 'डी' ग्रुप के सभी 4 मैच जीतकर अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई है। टीम ने बुधवार को यूएई को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए। अलीशान शराफु ने 45 रन बनाए। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 36, रिकेल्टन ने 30 और मार्करम ने 28 रन बनाए। यूएई ने 3 हार के साथ अपना सफर खत्म किया।
वेस्टइंडीज-इटली, सुबह 11 बजे(कोलकाता)
श्रीलंका-जिम्बाब्वे, दोपहर 3 बजे(कोलंबो)
अफगानिस्तान-कनाडा, शाम 7 बजे(चेन्नई)