क्रिकेट की पिच पर दोस्ती: देखें इन 6 सुपरहिट क्रिकेटर जोड़ियों की जबरदस्त बॉन्डिंग

Published : Aug 02, 2025, 05:33 PM IST

Friendship Day Cricket Special: अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह फ्रेंडशिप क्रिकेट के मैदान पर भी नजर आती है। आज हम आपको मिलवाते हैं क्रिकेट के 6 बेस्ट फ्रेंड से...

PREV
16
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना दोनों एक साथ भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला करते थे। दोनों ने एक ही दिन संन्यास का ऐलान भी किया। दोनों की दोस्ती चेन्नई सुपर किंग्स से शुरू हुई थी और आज भी उनकी दोस्ती बहुत मजबूत है।

26
विराट कोहली और एबी डी विलियर्स

विराट कोहली और एबी डी विलियर्स बेस्ट फ्रेंड हैं। आईपीएल में दोनों आरसीबी के लिए साथ खेलते थे। उनकी ऑफ फील्ड केमिस्ट्री भी गजब है। 18 साल बाद 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में ट्रॉफी जीती, तो विराट कोहली ने उन्हें ट्रॉफी पकड़ाकर उन्हें इस जीत का अहम हिस्सा बताया।

36
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी भी वनडे क्रिकेट की आईकॉनिक ओपनिंग जोड़ी थी। दोनों एक दूसरे के खेल की इज्जत करते थे और ऑफ फील्ड भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

46
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक दौर में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों बचपन से साथ है और इंटरनेशनल क्रिकेट भी साथ ही खेला है। कुछ समय पहले जब विनोद कांबली की तबीयत खराब हुई, तो सचिन मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाने भी आए थे।

56
हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड से गहरी दोस्ती हैं। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेला करते है और कीरोन कई बार उनके घर भी जा चुके हैं।

66
युवराज सिंह और हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेटर रहे युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी ऑन और ऑफ फील्ड स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और अपने जॉली नेचर के लिए जाने जाते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories