अपने काम को सेवा समझिए... प्रेमानंद महाराज ने क्या दी विराट-अनुष्का को सलाह?

Published : Dec 16, 2025, 01:08 PM ISTUpdated : Dec 16, 2025, 01:18 PM IST
Virat Anushka meet Premanand Maharaj

सार

Virat Anushka Meet Premanand Maharaj: वनडे इंटरनेशनल में शानदार पारी खेलने के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी उनके साथ नजर आईं।

Virat Kohli Vrindavan Video: T20 वर्ल्ड कप जितना हो या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना हो, अपनी लाइफ के हर बड़े डिसीजन के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जरूर जाते हैं। ऐसे में बुधवार को वो अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ एक बार फिर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। हाल ही में विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतकीय पारी खेली और एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा। ऐसे में वो फिर महाराज जी से मिलने पहुंचे और उनसे लंबी बात की।

गले में कंठी मस्तक पर तिलक लगाए नजर आए विरुष्का

इंस्टाग्राम पर bhajanmarg_official नाम से बने पेज पर विराट कोहली अनुष्का शर्मा का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में वो वृंदावन के प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। दोनों बहुत ही सादगी भरे अंदाज में दिखें। अनुष्का और विराट दोनों ने गले में तुलसी की माला पहनी हुई है और माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया है। वीडियो में कभी वो हंसते तो कभी इमोशन होते हुए नजर आए।

 

और पढे़ं- विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली को एक मैच खेलने के लिए कितना पैसा मिलेगा?

अनुष्का बोली हम आपके हैं महाराज जी

इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज अनुष्का और विराट से कहते हैं कि खूब खुश और मस्त रहो... उन्होंने कहा अपने कार्य क्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर और विनम्र भाव से रहे और खूब नाम जाप करिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें भगवान से मिलने का लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने सब कुछ दिखा दिया, अब हमें भगवान से मिलना हैं। ऐसा करने से सारे सुख आपके चरणों में आ जाएंगे। इस दौरान अनुष्का शर्मा के आंखों में आंसू भी नजर आए, फिर मुस्कुराते हुए दोनों ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और अनुष्का ने कहा आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं। जिस पर महाराज जी ने कहा हम सब श्री जी के हैं।

ये भी पढे़ं- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ लौटे इंडिया, क्या लियोनेल मेस्सी से करेंगे मुलाकात?

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे। जहां उन्होंने पहले और दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा। वहीं, तीसरे मैच में उनके बल्ले से अर्धशतकीय की पारी भी निकली। इसके बाद वह वापस लंदन गए। वहां से अपनी वाइफ के साथ वापस मुंबई आए और उसके बाद सीधे प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे। अब विराट जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेलते नजर आएंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights