
IPL Auction 2026 Live Updates: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर, मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से अबू धाबी में शुरू होगा। जिसमें 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपए की राशि है, जिसमें टीमों को 77 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है। जबकि नीलामी में 369 प्लेयर्स उतरेंगे। आइए आईपीएल ऑक्शन से पहले जानते हैं इसके खास अपडेट...
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इस ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार एप पर भी आप लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
और पढ़ें- IPL Mini Auction 2026: किस टीम को चाहिए कौन सा खिलाड़ी? जानिए पूरा प्लान
आईपीएल 2026 के लिए कुल 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि, इन्हें शॉर्टलिस्ट करके 350 प्लेयर्स किया गया। इनकी नीलामी आज की जाएगी। इन प्लेयर्स में 16 भारतीय मूल के इंटरनेशनल प्लेयर्स हैं। 96 विदेशी खिलाड़ी है। 224 अनकैप्ड इंडियन प्लेयर्स और 14 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं।
आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 प्लेयर को शामिल कर सकती हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है। वहीं, पंजाब किंग्स के पास सबसे कम 4 प्लेयर्स के स्लॉट खाली है। वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के पास भी 5-5 प्लेयर्स की जगह है।
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा पर्स अमाउंट कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 64.30 करोड़ रुपए है। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ और सबसे कम अमाउंट मुंबई इंडियंस के पास 2.5 करोड़ रुपए है।
आईपीएल 2017 मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन 18 करोड़ की कीमत में राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में आए। रवींद्र जडेजा 14 करोड़ में सीएसके से राजस्थान रॉयल्स में गए। सैम करन 2.40 करोड़ में सीएसके से राजस्थान रॉयल्स में आए। मोहम्मद शमी 10 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपरजायंट्स में गए। इसके अलावा मयंक मारकंडे, अर्जुन तेंदुलकर, नीतीश राणा और डोनोवन फरेरा का भी ट्रेड हुआ।
ये भी पढ़ें- IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में भारतीय प्लेयर पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इसके अलावा कैमरून ग्रीन, वानेंदु हसरंगा, लियम लिविंगस्टोन, क्विंटन डिकॉक, बेन डकेट जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती है।
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में आकिब नबी, प्रशांत वीर, अशोक शर्मा, क्रेन्स फुलेत्रा और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाकर इन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं, 31 मई 2026 को आईपीएल का फाइनल मैच खेला जाएगा। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी और फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था।