MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात

IPL Auction 2026: वो 5 विदेशी गेंदबाज जिनपर नीलामी में हो सकती हैं पैसों की बरसात

IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है। 350 खिलाड़ियों को इसके लिए शॉर्टलिस्टेड किया गया है। 100 विदेशी खिलाड़ी भी इसका हिस्सा हैं। कुछ स्टार तेज गेंदबाज भी शामिल हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Dec 12 2025, 07:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
IPL 2026 मिनी ऑक्शन
Image Credit : stockPhoto

IPL 2026 मिनी ऑक्शन

आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होने जा रहा है। 350 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें 100 विदेशी खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
5 विदेशी गेंदबाजों पर नजरें
Image Credit : stockPhoto

5 विदेशी गेंदबाजों पर नजरें

सभी 10 टीमों को सीजन से पहले अपनी कमियों को पूरा करना है। यहां हम आपको उन 5 विदेशी गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर फ्रेंचाइजियों की नजरें जरूर होंगी।

37
मथीसा पथीराना
Image Credit : Getty

मथीसा पथीराना

आईपीएल 2025 तक सीएसके के लिए खेलने वाले डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट मथीसा पथीराना ऑक्शन में उतर रहे हैं। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी के आगे फ्रेंचाइजी जरूर भागना चाहेगी। उनका लीग में अब तक काफी प्रभाव रहा है। पिछला सीजन चोट के चलते ज्यादा खेल नहीं पाए, लेकिन उससे पहले धमाल दिखा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस में उतारा जाएगा।

47
मैट हेनरी
Image Credit : X/@IPL

मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी इस नीलामी में उतरने वाले हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 33 साल के यह तेज गेंदबाज पूरे विश्व क्रिकेट में अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुका है। तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में 352 विकेट इनके नाम दर्ज है। हालांकि, आईपीएल में ज्यादा नहीं खेले हैं। साल 2017 में पंजाब किंग्स और 2024 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेले हैं।

57
जेकब डफी
Image Credit : ANI

जेकब डफी

लिस्ट में एक और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी IPL 2026 ऑक्शन में उतरेंगे। 31 साल का यह गेंदबाज हाल ही के समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके आया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। तीनों फॉर्मेट में अब तक 98 विकेट ले चुके हैं। वो 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस के साथ लीग ऑक्शन में उतरेंगे। एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज की खोज कर रही टीम इनके ऊपर दांव लगाना चाहेगी।

67
मुजीब उर रहमान
Image Credit : ANI

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान भी आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में आ रहे हैं। बीते सीजन 2025 मेगा नीलामी में वो अनसोल्ड रहे थे। 24 साल के इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। विश्व स्तर पर मुजीब ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। 276 मैचों में 6.78 की इकोनॉमी रेट से 303 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में 20 मैचों में 20 विकेट झटके हैं। पंजाब किंग्स की ओर से इनका अच्छा प्रदर्शन रहा है।

77
लुंगी एनगिडी
Image Credit : Getty

लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में उतरने जा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बीते सीजन खेल रहे थे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए है। 29 साल के इस गेंदबाज का रिकॉर्ड विश्व स्तर पर लाजवाब रहा है। भारत के खिलाफ चल रहे टी20i सीरीज में लगातार विकेट ले रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके आम 244 विकेट हैं। सीएसके के लिए 14 मैचों में 25 विकेट झटके हैं। इसके अलावा लीग मैचों में खेलने का अनुभव भी है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India vs Sri Lanka 2nd Test: दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, 3 बड़े खिलाड़ियों पर संकट
Recommended image2
हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी अपडेट! मुंबई इंडियंस के पोस्ट ने ट्रेड की खबरों को दी नई हवा
Recommended image3
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में क्यों की गई गेंद के दो टुकड़े? जानिए पूरा मामला
Recommended image4
क्रिकेटर नहीं बने तो क्या? क्रिकेट इंडस्ट्री की 10 नौकरियां दिलाएंगी लाखों की सैलरी
Recommended image5
Sachin Tendulkar के परिवार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ननद सारा ने भाभी सानिया चंडोक को क्यों दी बधाई?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved