अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे भारत दौरे पर आए लियोनेल मेस्सी से मिल सकते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ भारत लौट आई हैं। हाल ही में पावर कपल को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वहीं अनुष्का और विराट को इंडिया में देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए और सभी कयास लगा रहे हैं कि क्या वो भारत में लियोनेल मेस्सी से मुलाकात करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का-विराट के वीडियो हुए वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दोनों कार में बैठने से पहले हाथ हिलाकर पैपराजी का अभिवादन करते हैं। विराट और अनुष्का के भारत पहुंचते ही उनके फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वो फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी से मिलने आए हैं, जो 13 दिसंबर से शुरू हुए तीन दिन 'जीओटी' दौरे के लिए भारत में हैं। हालांकि, अभी तक अनुष्का और विराट के भारत आने के कारण का पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक, कपल के साथ उनके बच्चे वामिका और अकाय साथ नहीं थे, जिससे लगता है कि यह ट्रिप छोटी हो सकती है। अनुष्का विदेश जाने के बाद से पब्लिक की नजरों से दूर रही हैं, इसलिए उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें..

Dhurandhar में दिखीं ये 7 खूबसूरत हीरोइन, हीरो-विलेन के बीच इनपर नहीं गया किसी का ध्यान

Akhanda 2 की 5 हीरोइन, सब NBK से 48 साल तक छोटी, जो मां बनी उसकी उम्र भी 6 साल कम

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का रिश्ता

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात साल 2013 में एक कमर्शियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। 2021 में उनकी बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार बतौर लीड एक्ट्रेस 2018 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं। उनकी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' बनकर तैयार है, जो झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। फिल्म तीन साल से रिलीज का इंतार कर रही है।