- Home
- Entertainment
- South Cinema
- Akhanda 2 की 5 हीरोइन, सब NBK से 48 साल तक छोटी, जो मां बनी उसकी उम्र भी 6 साल कम
Akhanda 2 की 5 हीरोइन, सब NBK से 48 साल तक छोटी, जो मां बनी उसकी उम्र भी 6 साल कम
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2 : तांडवम' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। फिल्म ने प्रीमियर को मिलाकर पहले दिन इस फिल्म ने 30.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में 5 हीरोइन हैं। जानिए उनके बारे में सबकुछ…

1. संयुक्ता मेनन
उम्र : 30 साल
'अखंडाा 2 : तांडवम' में संयुक्ता मेनन ने उस लैब की हेड अर्चना गोस्वामी का रोल निभाया है, जहां वायरस को ख़त्म करने के लिए एंटी डोट बनाया जाता है। 65 साल के नंदमुरी बालकृष्ण से वे लगभग 35 साल छोटी हैं।
2.हर्षाली मल्होत्रा
उम्र : 17 साल
'अखंडा 2 : तांडवम' में हर्षाली मल्होत्रा की भूमिका डॉ. जननी की है, जो DRDO में साइंटिस्ट है। वे मुरली कृष्ण (नंदमुरी बालकृष्ण) की बेटी बनी हैं। उम्र में वे NBK से करीब 48 साल छोटी हैं।
3.पूर्णा कासिम
उम्र : लगभग 36 साल
नंदमुरी बालकृष्ण से उम्र में लगभग 29 साल छोटी पूर्णा कासिम ने 'अखंडा 2' में राज्य सरकार की मुख्य सचिव आईएएस पद्मावती की भूमिका निभाई है।
4.वीजी चंद्रशेखर
उम्र : लगभग 59 साल
'अखंडा 2 : तांडवम' में वीजी चंद्रशेखर अखंडा और मुरली (नंदमुरी बालकृष्ण) की मां धारणी के रोल में हैं। खास बात यह है कि उम्र में वे बलैया से तकरीबन 6 साल छोटी हैं।
5. प्रज्ञा जायसवाल
उम्र : 34 साल
नंदमुरी बालकृष्ण से उम्र में लगभग 31 साल छोटी प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म में उनके किरदार मुरली कृष्ण की पत्नी आईएएस सरन्या बचुपल्ली का किरदार निभाया है। हालांकि, उनकी सिर्फ फोटो का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के पहले पार्ट ‘अखंडा’ में वे लीड एक्ट्रेस थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।