- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar में दिखीं ये 7 खूबसूरत हीरोइन, हीरो-विलेन के बीच इनपर नहीं गया किसी का ध्यान
Dhurandhar में दिखीं ये 7 खूबसूरत हीरोइन, हीरो-विलेन के बीच इनपर नहीं गया किसी का ध्यान
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर चुकी डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में 7 खूबसूरत एक्ट्रेस दिखी हैं। लेकिन ये रणवीर सिंह जैसे हीरो और अक्षय खन्ना जैसे विलेन की चर्चा में बीच दबकर रह गईं। ये हैं ‘धुरंधर’ की सभी एक्ट्रेस

1. सारा अर्जुन
सारा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। 20 साल की सारा ने 'धुरंधर' में जमील जमाली (राकेश बेदी) की बेटी और हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की बीवी यालिना जमाली का रोल निभाया है।
2. सौम्या टंडन
'भाभी जी घर पर हैं' जैसे सीरियल्स में अनिता भाभी का रोल कर फेमस हुईं 41 साल की सौम्या टंडन 'धुरंधर' में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की बीवी उल्फत हुसैन के रोल में दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : Akhanda 2 की 5 हीरोइन, सब NBK से 48 साल तक छोड़ी, जो मां बनी उसकी उम्र भी 6 साल कम
3.गीतिका गंजू धर
गीतिका पेशे से एंकर और टीवी होस्ट हैं। लेकिन वे एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमा रही हैं। 'मेरी सहेली' और 'चित्रहार' जैसे टीवी शोव्ज को होस्ट कर चुकीं और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में दिखीं गीतिका ने 'धुरंधर' में शबनम का किरदार निभाया है।
4.अकाइशा वत्स
24 साल की अकाइशा वत्स ने इसी साल रिलीज हुई 'अंदाज़ 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया। 'धुरंधर' उनकी दूसरी फिल्म है। इसमें वे रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के चचेरे भाई उजैर बलोच (दानिश पंडोर) की बीवी के किरदार में दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar: क्या हैं fa9la गाने के लिरिक्स और इनका मतलब, जिसने अक्षय खन्ना को बना दिया स्टार?
5.भाषा सुंबली
भाषा सुंबली ने 2020 में दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 'द कश्मीर फाइल्स' में शारदा पंडित का रोल करने के बाद मिली। 'धुरंधर' में उन्होंने वीणा नाम का किरदार निभाया है और यह उनके करियर की पांचवीं फिल्म है। वे जम्मू कश्मीर के पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और कवि-ऑथर कुलदीप सुंबली की बेटी हैं, जिन्हें अग्निशेखर नाम से भी जाना जाता है।
6.क्रिस्टल डिसूजा
क्रिस्टल डिसूजा टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'कस्तूरी' और 'किस देश में है मेरा दिल' जैसे शोज के लिए जाना जाता है। वे 'चेहरे' और 'विस्फोट' जैसी फ़िल्में कर चुकी हैं। 'धुरंधर' में उन्हें आइटम सॉन्ग 'शरारत' में बतौर डांसर देखा गया है।
7.आयशा खान
आयशा खान को टीवी पर 'बालवीर रिटर्न्स' और 'दिल को रफू कर ले' जैसे शोज में देखा गया है। वे 'जाट' और 'किस किसको प्यार करूं 2' जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। 'धुरंधर' में उन्हें आइटम सॉन्ग 'शरारत' में देखा जा सकता है।