
T20 World Cup Yesterday Match Result: शनिवार, 14 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले गए। पहला मैच आयरलैंड और ओमान के बीच, दूसरा मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड और तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुआ। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें। साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह रोमांचक मुकाबला फैंस के लिए यादगार रहा। जबकि बाकी दोनों मैच भी काफी रोमांचक रहें।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है और साउथ अफ्रीका ने इस रोमांच को और बढ़ा दिया है। शनिवार को खेले गए तीसरे ग्रुप डी मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई, जबकि न्यूजीलैंड अब दूसरे स्थान पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाने में सफल रही। जवाब में अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 17.1 ओवर में 176 रन बना कर मैच जीत लिया, जिससे टीम की जीत आसान हो गई।
साउथ अफ्रीका की जीत में कप्तान एडन मार्करम ने सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने 44 बॉल में नाबाद 86 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। साथ ही डेविड मिलर ने नाबाद 24 रन जोड़े। इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस 21 रन, रायन रिकेल्टन 21 रन और क्विंटन डी कॉक ने 20 रन बनाएं। मार्को यानसन ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चापमन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, वहीं डेरिल मिचेल ने 32 और फिन एलन ने 31 रन जोड़े।
इस शानदार जीत के लिए मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अजेय रिकॉर्ड जारी रखा, अब तक दोंनों टीमों के बीच खेले गए 5 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 5 में 5 मैच जीते हैं।
दिन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। स्कॉटलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन पूरी टीम 150 के आसपास ही ठहर गई। इंग्लैंड ने आराम से लक्ष्य पूरा करते हुए 5 विकेट गंवा कर मैच अपने नाम कर लिया। टॉम बैंटन की नाबाद पारी ने इंग्लैंड की जीत में जान डाल दी। स्कॉटलैंड की तरफ कप्तान रिची बेरिंगटन जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर कमजोर पड़ गया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप-सी में अच्छी स्थिति बना ली है, जबकि स्कॉटलैंड को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
दिन का पहला मैच कोलंबो में आयरलैंड और ओमान के बीच हुआ। आयरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ओमान के सामने 235 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लॉर्कन टकर ने 94 रन की दमदार पारी खेली और डेलानी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। ओमान की टीम इस बड़े टारगेट का पीछा नहीं कर पाई और 139 रन पर सिमट गई। आयरलैंड के जोशुआ लिटिल और बाकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह आयरलैंड की टूर्नामेंट में पहली जीत थी और टीम के हौसले को काफी बढ़ावा मिला।
इसे भी पढ़ें- Ind vs Pak T20 World Cup 2026: अगर पहले बैटिंग हुई तो कितना स्कोर होगा सेफ? जानिए मैजिक नंबर
इसे भी पढ़ें- IND vs PAK: खतरे में भारत-पाक का महामुकाबला! जानिए कोलंबो का लेटेस्ट वेदर अपडेट