Who Won Yesterday’s Cricket Match, CSK vs PBKS (3 April, 2026): कल का मैच कौन जीता, IPL 2026 Result चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स

Published : Apr 04, 2026, 12:24 AM ISTUpdated : Apr 05, 2026, 12:59 AM IST
pbks vs csk match results

सार

CSK vs PBKS IPL 2026 Yesterday Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

CSK vs PBKS Match Results: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब किंग्स ने 8 बॉल रहते ही 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। 11 गेंद में ताबड़तोड़ 39 रन की पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Who Won Yesterday’s IPL Match, RR vs GT & DC vs MI: कल का मैच कौन जीता? राजस्थान बनाम गुजरात और दिल्ली बनाम मुंबई

सीजन में PBKS की लगातार दूसरी जीत, CSK की दूसरी हार

यह मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत रही। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। CSK को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी।

रनचेज में पंजाब की धमाकेदार शुरुआत

पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 61 रन जोड़े। प्रियांश आर्य ने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह 34 गेंदों में 43 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी

कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम का मोमेंटम बनाए रखा। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका विकेट अंशुल कम्बोज ने लिया। अंत में मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 9) और शशांक सिंह (नाबाद 14) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

CSK की पारी: 209 रन का बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 5 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट बार्टलेट ने लिया। इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने 96 रनों की साझेदारी की। आयुष म्हात्रे ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। गायकवाड़ 28 रन बनाकर Yuzvendra Chahal का शिकार बने।

मिडिल ऑर्डर का योगदान

आयुष के आउट होने के बाद कार्तिक शर्मा (1 रन) ज्यादा योगदान नहीं दे सके। उनका विकेट मार्को यानसन ने लिया। इसके बाद सरफराज खान ने तेजी से रन बनाते हुए 12 गेंदों में 32 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंत में शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को 209 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की ओर से वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

CSK vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL में CSK और PBKS के बीच मुकाबले हमेशा कड़े रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 16 और PBKS ने 17 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में भी दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत मिली थी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच