IPL Yesterday Match Result (RR vs GT & DC vs MI): आईपीएल के डबल हेडर में कल का मैच कौन जीता? राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से दी मात। ध्रुव जुरेल और समीर रिजवी की तूफानी पारियों से लेकर आखिरी ओवर के रोमांच की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। 

Yesterday IPL 2026 Match Results: कल 4 अप्रैल को आईपीएल में दो बड़े मैच हुए। जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स ने सांसे रोक देने वाले मैच में बाजी मारी, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली। अगर आप कल के मैचों का रोमांच मिस कर गए हैं, तो यहां जानिए दोनों मैचों का पूरा हाल, हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड और की-मोमेंट्स...

दिल्ली की दहाड़ के आगे पस्त हुई मुंबई

कल का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो एकदम सही साबित हुआ। रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली। सूर्या ने शानदार 51 रन बनाए और रोहित शर्मा ने 35 रन जोड़े, लेकिन मुंबई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 162 रन ही बना सकी। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन असली काम किया 'इम्पैक्ट प्लेयर' समीर रिजवी ने। समीर ने मात्र 51 गेंदों पर 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस फिफ्टी की बदौलत दिल्ली ने यह मैच 18.1 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया।

राजस्थान रॉयल्स बनी नंबर-1

दिन का दूसरा मैच अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुआ। यह मैच आखिरी गेंद तक गया और फैंस की धड़कनें तेज कर दीं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुकाबला पूरा पैसा वसूल रहा। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारियां खेलीं, जिससे टीम मजबूत पोजिशन में आ गई। लेकिन असली ड्रामा तो तब शुरू हुआ जब गुजरात बैटिंग करने उतरी।

10 ओवर तक जीता हुआ मैच कैसे हार गई गुजरात?

गुजरात ने 10 ओवर में ही 100+ रन बना लिए थे और मैच पूरी तरह उनके कंट्रोल में लग रहा था। लेकिन जैसे ही साई सुदर्शन आउट हुए, मैच का पूरा गेम बदल गया। एक के बाद एक विकेट गिरते गए और टीम दबाव में आ गई। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे, यहां तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए और राजस्थान को 6 रन से जीत दिला दी। लगातार दूसरी जीत के साथ राजस्थान अब टॉप पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात की ये दूसरी हार है, जिससे टीम नीचे खिसक गई है।

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें- DC Vs MI: हार्दिक की कमी या सूर्या की कप्तानी में चूक? पांच बार की चैंपियन मुंबई की हार के 5 सबसे बड़े कारण

इसे भी पढ़ें- मेरी कामयाबी से जलते हैं लोग! स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों पर क्यों भड़के अजिंक्य रहाणे?