WPL Mumbai Indians Team: इंग्लिश ऑलराउंडर के लिए खोली तिजोरी, इंडियन कैप्टन भी टीम का हिस्सा, जानें कैसी है यह स्क्वाड

Published : Feb 14, 2023, 06:35 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 05:35 PM IST
mumbai

सार

महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) के पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। टीम में इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट सीवर को सबसे ज्यादा रकम देकर खरीदा है। 

WPL Mumbai Indians Team. महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 17 खिलाड़ी खरीदे हैं। टीम ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट सीवर को 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत सिंह भी मुंबई टीम में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम मजबूत बनाने की कोशिश की और कई ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, जो मैच जिताने की क्षमता रखती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी खिलाड़ी मुंबई टीम का हिस्सा हैं।

ऑलराउंडर पर लुटाया पैसा

मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। इंग्लिश ऑलराउंडर नेट सिवर को टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। जबकि भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत सिंह को 1.8 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इस टीम ने भी कुल 6 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। हरमनप्रीत सिंह और नेट सीवर पर दूसरी फ्रेंचाइजी टीमों ने भी बोली लगाई लेकिन बाजी मुंबई इंडियंस के हाथ ही लगी है।

यह खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को 1 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं पूजा वस्त्राकर को टीम ने 1.9 करोड़ रुपए में खरीदा है। टीम इंडिया की विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को मुंबई ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। हीथर ग्राहम को 30 लाख की बेस प्राइस पर ही टीम में शामिल कर लिया गया है। इसाबेल वोंग को 30 लाख रुपए में खरीदा है। अमनजोत कौर 50 लाख रुपए में टीम का हिस्सा बनी हैं। दारा गुर्जर को 10 लाख में टीम का हिस्सा बनाया गया है। हुमैरा काजी को 10 लाख, प्रियंका बाला को 20 लाख रुपए में टीम का हिस्सा बनाया गया है।

मुंबई की टीम में कौन-कौन शामिल- हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वेंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइऑन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

यह भी पढ़ें

WPL Gujrat Giants Team: महिला प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी टीम में शामिल, जानें कैसी गुजरात की पूरी स्क्वाड

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स