WPL Auction 2023: 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने 59.50 करोड़ खर्च करके खरीदे 86 प्लेयर, जानें किस टीम में कौन सी खिलाड़ी हुईं शामिल

Published : Feb 14, 2023, 01:34 PM ISTUpdated : Feb 16, 2023, 05:38 PM IST
women ipl

सार

महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो चुकी है और 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने स्क्वाड भी पूरे कर लिए हैं। नीलामी के दौरान कुल 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। 

WPL Auction 2023. भारत में 4 मार्च से होने वाले महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन पूरा हो चुका है। 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने 59.50 करोड़ रुपए की रकम खर्च करके 86 खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें से 30 विदेशी महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस सहित दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और गुजरात जायंट्स की टीमों ने अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं। सभी टीमों ने खुलकर बोली लगाई और अपने 12-12 करोड़ के पर्स का पूरा उपयोग किया।

किस टीम ने कितने खिलाड़ी खरीदे

86 खिलाड़ियों पर 5 फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 59.50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 18 खिलाड़ी खरीदे हैं। मुंबई इंडियंस ने 17 खिलाड़ी खरीदे हैं। गुजरात जायंट्स ने 18 और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने भी 18 खिलाड़ी खरीदे हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम ने 16 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने अपनी पूरी धनराशि खर्च कर दी है।

किसके पास कितनी राशि बची

  • दिल्ली कैपिटल्स के पास 35 लाख रुपए बचे
  • गुजरात जायंट्स के पास 5 लाख रुपए बचे
  • मुंबई इंडियंस के पास 0 धनराशि बची
  • रॉयल चैलेंजर्स के पास 10 लाख की राशि बची
  • यूपी वॉरियर्स के पास 0 धनराशि बची है

मुंबई की टीम में कौन-कौन शामिल

हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वेंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइऑन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

ये है गुजरात जायंट्स की टीम

एश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परूणिका सिसोदिया, शबनीम शकील।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन, प्रीति बोस, पूनम खेमना, कोमल जंजाद, मेगन शट्ट, सुहाना पवार।

यूपी वॉरियर्स में कौन-कौन

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, एलिसा हिली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सेहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कैप, टीटस साधू, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मीनू मन्नी, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अंरूधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

यह भी पढ़ें

Valentine day 2023: मिलिए क्रिकेट जगत के 10 सबसे रोमांटिक खिलाड़ियों से और देखें उनकी प्यारी तस्वीरें

 

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल