Women's T20 World Cup: कौन हैं इतिहास रचने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस पेरी, कैसे रहती हैं इतनी फिट और ग्लैमरस-PHOTOS

Published : Feb 13, 2023, 06:14 AM ISTUpdated : Feb 17, 2023, 04:48 PM IST

Women's T20 World Cup. महिला टी20 विश्वकप के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की है। इस मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एलिस पेरी ने इतिहास रच दिया है। इन 5 PHOTOS में देखें कितनी ग्लैमरस और फिट हैं एलिस पेरी... 

PREV
15
ऑस्ट्रेलिया के लिए रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद एलिस पेरी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। वे टी20 क्रिकेट में 1500 रन और 100 विकेट लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन चुकी हैं।
 

25
दुनिया की तीसरी खिलाड़ी बनीं

महिला टी20 क्रिकेट में 1500 रन और 100 विकेट लेने के मामले में एलिस पेरी वर्ल्ड की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। इनसे पहले पाकिस्तान की निदा डार और सोफी डिवाइन ही ऐसा कारनामा कर पाई हैं।
 

35
विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी महिला टी20 विश्व कप में 36 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन चुकी हैं। इसके बाद मेग लैनिंग 34 मैच और सूजी बेट्स 32 मैच का नंबर आता है। वे इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के 39 मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं।

45
बेहद ग्लैमरस हैं एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी क्रिकेट तो बेहतरीन खेलती ही हैं, वे देखने में भी बेहद ग्लैमरस हैं और सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके ढेर सारे फैन हैं जो हर तस्वीर को लाइक करते हैं।
 

55
कितनी फिट हैं एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलियाई की 33 वर्षीय महिला क्रिकेटर एलिस पेरी की फिटनेस भी बेहद लाजवाब है और वे इसके लिए भरपूर मेहनत भी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें जिम में पसीना बहाते हुए भी देखी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: भारत ने बदली सलामी जोड़ी, वर्ल्ड कप विनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पाकिस्तान की अब खैर नहीं
 


 

Recommended Stories