यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में वो कर दिया... जो 148 सालों के टेस्ट इतिहास में रह गया था अधूरा

Published : Aug 03, 2025, 12:33 PM IST
Yashasvi Jaiswal celebration after century

सार

Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 148 सालों के टेस्ट इतिहास में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जायसवाल के बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के निकले। 

IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 148 वर्षों के टेस्ट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ ‘द ओवल’ में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार यह अनोखा कारनामा करके दिखाया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में उन्होंने फैंस को जमकर जश्न मनाने का मौका दिया।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया नया कीर्तिमान

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन, शनिवार को यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा और इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर की छठी सेंचुरी रही। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए अपनी पारी में 118 रन बनाए।। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के भी निकले। बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ के इस ओपनर ने वो कर दिखाया, जो 148 सालों के टेस्ट इतिहास में नहीं हुआ था। यशस्वी विश्व के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने 100 रनों में से 82 रन स्क्वॉयर साइड में कट करके बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- कल तक जो था कमजोर कड़ी-आज बना जांबाज, यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

ओवल में एक ही दिशा में लगाई रनों की झड़ी

यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह से इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई की है, उसकी चर्चा विश्व क्रिकेट जगत में हो रही है। उन्होंने 148 सालों के इतिहास में यह मुकाम हासिल किया है। इंग्लिश तेज गेंदबाज उन्हें बाहर गेंद डालते गए और यशस्वी स्क्वॉयर कट मारते गए। इस तरह उन्होंने 100 रन बनाए, जिसमें 82 रन उसी सस्क्वॉयर एरिया (पॉइंट, थर्ड मैन, गली और डीप पॉइंट) में आए। इस अद्भुत बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह गए।

इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा असरदार दिखे हैं जायसवाल

23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल का अब तक टेस्ट करियर कमाल का रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 24 टेस्ट मैचों में 50.02 को जबरदस्त औसत से 2209 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 डबल सेंचुरी और 6 सेंचुरी जड़ी है। इस बल्लेबाज का टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 214 रन रहा है। खासकर इंग्लैंड के गेंदबाज यशस्वी को कुछ ज्यादा ही रास आए हैं और यही वजह है, कि मौजूदा सीरीज में भी उनके बल्ले से 5 मैचों की 10 पारियों में 41.10 की औसत से 411 रन बने हैं। इंग्लैंड में जाकर उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाया है।

ये भी पढ़ें- जस्सी भाई की कमी खली, पर सिराज ने निभाया वादा- इमोशनल फेयरवेल वायरल

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल की कमाई देख घूम जाएगा दिमाग, कभी टेंट में बिताते थे रात!
48 गेंद 100 रन..., यशस्वी जायसवाल ने ठोका धुआंधार शतक, शुभमन गिल के लिए बने बड़े सिरदर्द